spot_img

राम मंदिर भूमिपूजन के बाद ISI के निशाने पर भाजपा और आरएसएस के नेता

Date:

spot_img
spot_img

नई दिल्ली (एजेंसी) : अयोध्या में पांच अगस्त को राममंदिर भूमिपूजन के बाद खुफिया विभाग ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल समेत सुरक्षा एजेंसियों को भाजपा और आरएसएस नेताओं को सुरक्षा की समीक्षा के लिए अलर्ट किया है। खुफिया विभाग के इनपुट्स हैं कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई दिल्ली, एनसीआर, यूपी, पजाब व जम्मू कश्मीर समेत कई राज्यों में भाजपा व आरएसएस नेताओं को निशाना बना सकती है। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि खुफिया विभाग ने भाजपा व आरएसएस नेताओं की सिक्यूरिटी ऑडिट करने को कहा है। ऐसे में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इन नेताओं की सुरक्षा की समीक्षा करना शुरू कर दिया है। इसमें यह देखा जा रहा है कि किस नेता की सुरक्षा कैसी है और कहीं कोई खामी तो नहीं है। अलर्ट में यह भी कहा गया है आईएसआई किसी भी तरीके से इन नेताओं पर हमला कर सकती है। यह भी इनपुट्स हैं कि अब आतंकी भारत के लोगों का ही इस्तेमाल कर टारगेट किलिंग करवाएगी। इसके लिए आईएसआई स्थानीय बदमाशों व गैंगस्टर का सहारा ले सकती है। इस बात के पुख्ता सबूत हैं। आईएसआई की इशारे पर हाल ही में कश्मीर में कई भाजपा नेताओं की हत्या कई गई है। करीब दो वर्ष पहले आईएसआई ने पंजाब में भी इस तरह नेताओं की हत्या करवाई थी। एक अधिकारी ने दावा किया है कि एक आरएसएस नेता ने सुरक्षा को लेकर स्पेशल सेल में संपर्क किया है। हालांकि कोई इस बारे में खुलकर बात नहीं कर रहा है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बांके बिहारी मंदिर में ‘गायब’ हुये चांदी के रथ और सिंहासन का दावा…

Kohramlive : अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे को...

DGP के भाई बोले, वह आत्मह’त्या जैसा कदम नहीं उठा सकते, निष्पक्ष जांच हो…

Kohramlive : त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ की सोमवार को...

दुखी बहू ने का’टा ससुर का प्राइवेट पार्ट…

UP : यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में एक पारिवारिक...

सोनम वांगचुक ने बढ़ाया अनशन, बोले, तभी टूटेगा उपवास जब…

Delhi : सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सोमवार को अपना...

जनता उतरी सड़क पर तो जागा विभाग… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : बरसों से धूल, गड्ढों और उबड़-खाबड़...