spot_img

कोर्ट परिसर में वकील पर का’तिलाना ह’मला, दरोगा भी घायल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : पीलीभीत की जिला कचहरी मंगलवार सुबह रणभूमि बन गई, जब एक वकील पर कोर्ट परिसर में बांके से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। हमला इतना अचानक था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। अधिवक्ता को बचाने पहुंचे दरोगा भी हमलावरों की चपेट में आकर घायल हो गये। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, अधिवक्ता ओमपाल, निवासी गांव खरदाई (थाना दियोरिया), एक हत्या के मामले में नामजद हैं और मंगलवार को उसी मुकदमे की तारीख पर कोर्ट पहुंचे थे। इसी दौरान विरोधी पक्ष के लोग वहां पहुंच गये और छिपा कर लाये गये बांके से उन पर हमला कर दिया। बचाव में पहुंचे दरोगा अरविंद त्यागी भी घायल हो गये।

हमले के बाद कचहरी परिसर में भगदड़ मच गई। सूचना पर SP अभिषेक यादव खुद मौके पर पहुंचे और अस्पताल जाकर घायलों का हाल जाना। शुरुआती जांच में पता चला है कि हमलावर कचहरी के पीछे की खुली राह से अंदर घुसे थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। SP ने कहा, “घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है, सुरक्षा व्यवस्था भी सख्त कर दी गई है।”

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सब-रजिस्ट्रार ह’त्याकांड में 7 अरेस्ट…

Ramgarh : रामगढ़ के मांडू थाना क्षेत्र के बलसगरा गांव...

भाजपा ने किया जमशेदपुर बंद का ऐलान…

Ranchi : करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड को...

बेऊर जेल कांड के बाद सरकार सख्त, सभी जेलों के लिए नये नियम लागू

Patna : बेऊर जेल में सामने आई अव्यवस्थाओं के...

बढ़ सकती है परेशानी, रांची एयरपोर्ट से 5 नियमित उड़ानें बंद… रूट जानें

Ranchi : रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 1...

आवासीय बालिका विद्यालय में छात्रा की मौ’त, मचा तहलका…

Gumla : गुमला के भरनो थाना क्षेत्र स्थित कस्तूरबा...