spot_img

सफर की आखिरी सेल्फी… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : आनंद विहार जंक्शन पर खींची गई सेल्फी आखिरी हो गई। मासूम अदिति बार-बार अपने पिता से यहीं पूछ रही दीदी और मां कहां है? पिता दीपक भंडारी बिल्कुल खामोश हो जाते हैं। वहीं, 8 साल की बेटी अदिति मोबाइल में कैद आखिरी सेल्फी को चूमती रहती है। बच्ची की हालत देख वहां मौजूद हर किसी की आंखों में आंसू छलक आये। पिता दीपक अपनी बेटी अदिति को अपने सीने में लगा उस भयानक मंजर को याद कर कांप उठते हैं। वह जोर से रोना-चीखना चाहते हैं, पर जिंदा बच गई अपनी बेटी को देख चुपचाप रोये। दीपक भंडारी ने मीडिया को बताया कि वह दिल्ली के एक बार में नौकरी करते हैं। वहां से छुट्टी लेकर अपने गांव जलपाईगुड़ी जा रहे थे। आनंद विहार स्टेशन पर पत्नी और बेटियों के साथ आखिरी सेल्फी ली थी। उसके बाद नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस में सफर शुरू हुआ। बक्सर रेलवे स्टेशन से ट्रेन आगे बढ़ने लगी, सब सोने की तैयारी में लगे थे। थोड़ी देर बाद अचानक तेज झटके लगे और तेज आवाज के साथ बोगी पलट गई। कुछ समझ नहीं आया। पूरी बोगी में चीख-पुकार मच गई। उसके बाद से तो सबकुछ सामने है। दीपक ने रोते हुये कहा, मुझे क्या मालूम था कि उनका या सफर अधूरा ही रह जाएगा। सेल्फी भी आखिरी ही होगी। इसकी कल्पना भी उसने नहीं की थी।

बिहार के रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास हादसे के शिकार हुये नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस में दीपक भंडारी अपनी पत्नी उषा भंडारी और जुड़वा बेटियों आकृति और अदिति के साथ आनंद विहार जंक्शन से जलपाईगुड़ी जाने के लिये ट्रेन में सवार हुये थे। रघुनाथपुर स्टेशन के पास ट्रेन हादसे का शिकार हो गई। इसमें उनकी पत्नी ऊषा भंडारी और बेटी आकृति की मौत हो गई। उनके चेहरे पर खौफ साफ रक्स कर रहा था। इस हादसे ने दीपक को अंदर से तोड़ कर रख दिया है। खबर है कि रेलवे बोर्ड की तरफ से दीपर भंडारी को तत्काल 8 लाख रुपये दिये गये है।

इसे भी पढ़ें :रक्षा मंत्री ने खाई कसम, खू*न की एक-एक बूंद का लेंगे बदला…

इसे भी पढ़ें :बैंक के बाहर हथियार खोंसे खड़ा था, फिर पुलिस ने क्या किया… जानें

इसे भी पढ़ें :झारखंड के IAS और IPS अब साइबर क्रिमिनलों के निशाने पर…

इसे भी पढ़ें :खिलाड़ियों के प्रयास को यूं ही जाया नहीं होने देंगे : सीएम हेमंत

इसे भी पढ़ें :रांची के बरियातू में सनसनी…

इसे भी पढ़ें :OTT पर धमाल मचाने आयेगी “फर्जी 2”

इसे भी पढ़ें :UPPSC में निकली बंपर वैकेंसी, 1 लाख 51 हजार तक सैलरी

इसे भी पढ़ें :हजारीबाग SP के नाम से बना फर्जी फेसबुक अकाउंट… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सुप्रीम कोर्ट से आसाराम को बड़ा झटका…

Kohramlive : नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की...

डबल म’र्डर से तहलका…

Deoghar : देवघर के सोनाराठाड़ी प्रखंड की नावाडीह पंचायत में...

रांची में अगले दो दिन पानी की सप्लाई रहेगी बंद… जानें क्यों

Ranchi : राजधानी रांची के करीब 80 फीसदी हिस्से...

हिमांशु सिंह की मौ’त के बाद भारी हं’गामा, तीन पुलिसवाले सस्पेंड

Jamshedur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में चाकूबाजी में घायल...