Bihar : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को देखते हुये उन्हें तुरंत दिल्ली भेजने की सलाह दी है। जानकारी के मुताबिक, लालू यादव दो बजे एयर एंबुलेंस से दिल्ली रवाना हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, शुगर लेवल बढ़ने के कारण उनकी तबीयत बिगड़ी। पिछले दो दिन से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था, लेकिन बुधवार सुबह से तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। पटना के डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली AIIMS में भर्ती कराने की सलाह दी है, जहां उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा इलाज मिलेगा। लालू यादव के समर्थक उनके जल्दी स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। यहां याद दिला दें कि ठीक सात दिन पहले यानी 26 मार्च को लालू प्रसाद यादव पटना में वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ धरने पर बैठे थे। उस समय उनकी सेहत ठीक थी।
इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें
इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…
इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थनके हस्ताक्षर वाला नोट चला







