spot_img

लालजी यादव अमर रहे, दोषियों को फांसी दो, साहिबगंज की सड़कों पर जनाक्रोश

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : शहीद का दर्जा दो दर्जा दो, पलामू पुलिस हाय-हाय के नारों से साहिबगंज की सड़कें गूंज उठी। हजारों लोग निलंबित थानेदार लालजी यादव को शहीद का दर्जा देने और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर स्‍वत: सड़कों पर उतर आए। नारेबाजी की, घंटों सड़क को जाम किया। आक्रोशित लोगों का कहना है कि लालजी यादव के साथ बहुत गलत हुआ। इसमें गहरी साजिश है। लालजी को शहीद का दर्जा मिले, नहीं तो ये आंदोलन चलता रहेगा। गुरुवार को जैसे ही लालजी यादव की डेड बॉडी साहिबगंज पहुंची। वैसे ही हजारों लोग सड़क पर आ गये और नारेबाजी करने लगे। जाम की वजह से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

वहीं लालजी के भाई संजीत का कहना है कि वह कभी सुसाइड नहीं कर सकता। यह मर्डर केस है। हमलोग री-पोस्‍टमार्टम रिम्‍स में कराना चाहते थे। नहीं हो सका। अगर होता तो सारा राज खुल जाता। माहौल ऐसा बनाया गया कि रिम्‍स में पोस्‍टमार्टम न हो सके। हमलोग मरते दम तक इस लड़ाई को लड़ेंगे और सच्‍चाई सामने लाकर ही दम लेंगे। चाहे जिस कोर्ट में जाना पड़े। दुनिया को अलविदा कह गये लालजी यादव के भाई संजीत को पलामू में हुये पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट पर भरोसा नहीं। उनका इल्‍जाम है कि थानेदार लालजी यादव माफिया तंत्र खासकर बालू माफिया के लिए काल थे। वह लोगों को खटकने लगा था। कई दुश्‍मन बन गये थे। संजीत ने कहा कि अगर सच्‍चाई जानना हो तो पलामू की जनता से पूछें लालजी ने उनके लिए क्‍या किया। 10 हजार से ज्‍यादा लोग रोड पर उतर आए थे। जनाक्रोश उबाल पर था। हर कोई पलामू पुलिस को कोसा, नारेबाजी तक की। उनका एफआईआर तक नहीं लिया गया। वहीं उनकी पत्‍नी पूजा कुमारी इंसाफ मांग रही है। वह दो बच्‍चों की मां है। भापजा नेत्री शोभा यादव ने भी कहा कि थानेदार लालजी यादव के साथ बहुत गलत हुआ। जबतक उनकी मौत के पीछे छुपे राज खुलकर सामने नहीं आ जाती तबतक संघर्ष जारी रहेगा।

यहां याद दिला दें कि निलंबित थानेदार लालजी यादव की पलामू के पुलिस क्‍वार्टर में फंदे पर लटकी हालत में लाश मिली थी। पलामू डीआईजी राजकुमार लकड़ा का कहना है कि लालजी यादव रांची के बुढ़मू थाने के मालखाने का चार्ज देने रांची गया थाा। मालखाना से कुछ सामान मिसिंग थी, जिसके कारण वह बहुत तनाव में था। शायद इसी वजह से उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वहीं रांची के रूरल एसपी मो. नौशाद आलम ने कहा कि मालखाना में कुछ भी मिसिंग नहीं था। डीएसपी स्‍तर के एक अधिकारी से जांच कराई गई थी। जांच में कोई सामान मिसिंग नहीं मिला। थानेदार लालजी यादव निलंबन से दुखी होकर यह घातक कदम उठाया।

इसे भी पढ़ें :बेखौफ चोरों ने राजधानी में क्‍या कर डाला, देखें…

इसे भी पढ़ें : कार से टक्‍कर के बाद 50 फीट दूर तक उछला ऑटो, 3 की दर्दनाक मौत

इसे भी पढ़ें :पति संग Liplock करती दिखीं Bhagyashree, शेयर किया वीडियो

इसे भी पढ़ें : प्राइवेट दफ्तर बंद करने का आदेश, रेस्टोरेंट और बार भी नहीं खुलेंगे…

इसे भी पढ़ें : डॉक्‍टरों ने दिखाई हिम्मत और कोरोना पीड़ितों घर में गूंज उठी किलकारी

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

Ranchi : रांची में 21 जगह निषेधाज्ञा, जानें कहां और कब…

Ranchi में 3 मई को होने वाली NEET-UG परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित