Ranchi : झारखंड जनता दल के संगठन मंत्री पंकज मिश्र ने कहा कि हेमंत सोरेन कैबिनेट में सामाजिक समरसता का ख्याल नहीं रखा गया। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को सभी वर्गों का खूब सपोर्ट मिला। प्रत्याशियों की जीत इस बात का गवाह है। उन्होंने कहा कि CM को इस बात का ख्याल करते हुये समाज के सभी वर्गों को उचित सम्मान देना चाहिये। पंकज मिश्र ने इल्जाम लगाया कि वोट की राजनीति को तरजीह दी गई।
पंकज मिश्र ने कहा कि लांग टर्म पालिटिक्स का बेस सामाजिक व्यवस्था को सुदृढ करना होता है। ऐसे में मुख्यमंत्री को सामाजिक समरसता पर खास ध्यान देना चाहिये। जेपी जनता दल की सोच ही सामाजिक समरसता है। लोकनायक जयप्रकाश जी सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व देकर लोकतंत्र को पवित्र और समृद्ध बनाने की नीति पर ही कार्य करते रहे। यह दीगर बात है कि लोकनायक जी के आदर्शों पर उनसे राजनीति सीखनेवाले ही नहीं कर रहें हैं।














