Kohramlive : कोई 8 महीने से प्रेग्नेंट हो और उसे पता न चले, यह हैरत की बात है, लेकिन ब्रिटेन की 20 साल एक यूनिवर्सिटी छात्रा के साथ ऐसा ही हुआ है। पेट में दर्द के कारण वह टॉयलेट गई और वहीं उसने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। इंटरनेशल मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जेस डेविस नाम की छात्रा ब्रिटेन के शहर ब्रिस्टल की रहने वाली है। साउथेम्प्टन यूनिवर्सिटी में इतिहास और राजनीति की छात्रा डेविस ने जिस दिन बेटे को जन्म दिया, उस दिन उसका 20वां जन्मदिन भी था। उसे इस बात का जरा भी एहसास नहीं था कि वो प्रेग्नेंट है।
जन्म के समय बच्चे का वजन 3 किलो था
11 जून को जन्मा बच्चा बेहद स्वस्थ था। जन्म के समय उसका वजन तीन किलो था। डेविस ने अचानक मां बनने के अपने अनुभव पर कहा, ‘जब उसका जन्म हुआ तो ये मेरे जीवन का सबसे बड़ा सदमा था। मुझे लगा कि मैं कोई सपना देख रही हूं। मुझे पता नहीं चला कि क्या हो रहा है, जब तक कि मेरे बच्चे ने रोना नहीं शुरू किया।’ डेविस ने आगे कहा, ‘बच्चे के होने पर अचानक मुझे लगा कि मुझे बड़ा होने की जरूरत है।
दोस्त को बताया तो यकीन नहीं हुआ
जब बच्चा हुआ तो डेविस घर पर अकेली थी। समझ नहीं पा रही थी कि उसे क्या करना है, तब अपने सबसे अच्छे दोस्त लिव किंग को फोन किया। लिव को जब डेविस ने ये बताया कि उसने टॉयलेट में एक बच्चे को जन्म दिया है तो उसे यकीन नहीं हुआ। लिव ने सोचा कि डेविस पार्टी नहीं देना चाहती, इसलिए ये बहाना कर रही है।जब डेविस ने अपने नवजात बच्चे की एक तस्वीर लिव को भेजी, जिसके बाद उसे यकीन हुआ और एंबुलेंस को बुलाया गया। डेविस और उसके बच्चे को प्रिंसेस ऐनी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे का जन्म 35वें सप्ताह में हुआ है और मां-बेटे दोनों ठीक हैं।
इसे भी पढ़ें :JAC ने जारी किया 12वीं के आर्ट्स और कॉमर्स के रिजल्ट, यहां करें चेक
इसे भी पढ़ें : Ex-MLA मलखान सिंह के साले को घर में गोलियों से भूना… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बिगड़ैल पत्नी खाई के झाड़ियों में लटकी मिली, राज खुला तो क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें : महंगा हुआ कमर्शियल LPG कनेक्शन, सिक्योरिटी मनी 1050 रुपये बढ़ी, नया रेट लागू
इसे भी पढ़ें : “मेरे जुगाड़ू पति को किराये पर ले लो”, बकायदा पत्नी ने दिया विज्ञापन… देखें














