Jamtara : जामताड़ा के कुंडहित पुलिस(Kundhit) ने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी सौरभ वाद्यकर को आसनसोल से अरेस्ट कर लिया गया। इस संबंध में कुंडहित थाने में केस (कांड संख्या 15/26) दर्ज किया गया था। आरोप था कि एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा लिया गया।
Kundhit पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा
खबर है कि आरोपी लड़की को लेकर चेन्नई चला गया था। कुछ दिनों पहले ही वापस लौटने की सूचना पुलिस को मिली। इसके बाद पुलिस हीरापुर इलाके में छापेमारी कर अगवा लड़की को सही-सलामत खोज निकाला, वहीं आरोपी धरा गया। नाबालिग का बयान कोर्ट में दर्ज कराया गया है।
इसे भी पढ़े : Ranchi : रांची में बनेगा दिशोम गुरु शिबू सोरेन आवासीय विद्यालय
इसे भी पढ़े : DGP को 6 महीने का एक्सटेंशन…




