spot_img
spot_img
spot_img

सदर अस्पताल में कोविड सहायता का केंद्र का शुभारंभ, डीसी ने कही ये बात…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : सदर अस्पताल रांची में मंगलवार से कोविड सहायता केंद्र की शुरुआत की गई। डीसी छवि रंजन ने फीता काटकर सहायता केंद्र का शुभारंभ किया। सहायता केंद्र की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य पोस्ट कोविड मरीजों को उनके लक्षण के अनुरूप परामर्श देना है। जिला प्रशासन ने संस्था सीआईएनआई के सहयोग से सहायता केंद्र की शुरुआत की है। सहायता के लिए चाइल्ड इन नीड इंस्टीच्यूट (CINI) के प्रतिनिधि से मोबाइल नंबर 9341496619 पर संपर्क किया जा सकता है। सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक लोग इस नंबर पर कॉल कर सकते हैं।

Read More : देश में मिला पहला ग्रीन फंगस का मरीज, एयरलिफ्ट कर मुंबई भेजा

कोरोना से उबरने वाले लोगों की शंका होगी दूर : डीसी

कोविड सहायता केन्द्र के शुभारंभ के मौके पर डीसी छवि रंजन ने कहा कि कोविड की दूसरी लहर का प्रभाव अब कम हुआ है। पॉजिटिविटी रेट में भी कमी आई है। कोविड से ठीक होने वाले लोगों के मन में कई तरह की शंका होती है। ऐसे में सदर अस्पताल में सीआईएनआई संस्था की मदद से सहायता केंद्र की शुरुआत की गई है, जिसके माध्यम से उनकी शंका को दूर करने के लिए सुझाव दिये जायेंगे। लोगों को वैक्सीनेशन, व्यायाम, खानपान और बचाव से संबंधित सुझाव दिए जाएंगे।

जागरुकता रथ को भी किया गया रवाना

सदर अस्पताल परिसर से डीसी छवि रंजन और सिविल सर्जन डॉक्टर विनोद कुमार ने सामूहिक रूप से जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरुकता रथ के माध्यम से लोगों को कोविड अनुरुप व्यवहार और टीकाकरण से संबंधित जानकारी दी जायेगी।

Read More : स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह पर CM का बड़ा फैसला, अब मॉल खोलने के साथ कई छूट…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

“नशे को कहें ना” छात्रों को दिलाई गई शपथ…

Ranchi : युवाओं को नशे के जाल से बचाने और...

झारखंड में अगले तीन रोज तक रहे अलर्ट… जानें क्यों

Ranchi : कई दिनों से सूरज की तल्खी झेल...

रांची मंडल के 9 स्टेशनों पर बनेंगे नये फुट ओवरब्रिज…

Ranchi : रांची रेल मंडल ने यात्रियों की सुरक्षा...

NEET परीक्षा के दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन…

Ranchi : मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-2026 में शामिल होने...