Kohramlive : नवरात्रि के पावन नौ दिनों में आने वाले सपनों का खास महत्व माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार ये सपने आने वाले बदलाव और शुभ फल का संदेश लाते हैं। यहां जानें कौन-से सपने आपके भाग्य के दरवाजे खोल सकते हैं—
शेर को देखनाः मां दुर्गा के वाहन शेर का सपना कोर्ट-कचहरी के मामलों से छुटकारा और नई खुशखबरी का संकेत देता है।
कन्या का सपनाः कन्या को देखना इस बात का संकेत है कि देवी मां का आशीर्वाद आपके ऊपर बना हुआ है।
जलता दीपकः सपने में जलता दीपक आर्थिक लाभ और घर में सुख-समृद्धि का प्रतीक है।
देवी का दर्शनः माता लक्ष्मी को देखना आर्थिक संकट के दूर होने और धन की प्राप्ति का संकेत है।
पूजा-पाठ करना – खुद को पूजा करते देखना कार्यक्षेत्र और व्यापार में उन्नति तथा रुके काम पूरे होने का शुभ संदेश है।
माता पार्वती का दिखनाः यह सपना व्यापार और नौकरी में तरक्की और रिश्तों में मधुरता का संकेत देता है।
लाल रंग का दिखनाः मां दुर्गा को लाल वस्त्र में देखना जल्द ही बड़े और शुभ परिवर्तन का संकेत है।
नृत्य करती महिला या कन्याः यह सपना आर्थिक लाभ और किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता का प्रतीक है।
देवी-देवताओं का दर्शनः नवरात्रि में देवी-देवताओं को सपने में देखना धनलाभ और घर में सुख-शांति का पक्का संकेत है।
इन सपनों को देवी मां की कृपा का संदेश माना जाता है। अगर नवरात्रि में आपको ऐसे सपने दिखें तो इसे आने वाले अच्छे समय की आहट समझें।














