spot_img
spot_img

किआ का पॉपुलर मॉडल सोनेट बहुत जल्द होगा लॉन्च, किसे देगा टक्कर… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : किआ इंडिया अपनी पॉपुलर SUV सोनेट का फेसलिफ्ट मॉडल बहुत जल्द अनवील करेगी। इसकी संभावित तिथि 14 दिसम्बर है। वहीं कर नए डिजाइन के साथ अगले साल लॉन्च होगी। कंपनी ने सब-4 मीटर SUV को साल 2020 में लॉन्च किया था, इसके बाद कार को पहली बार बड़ा अपडेट मिलेगा। SUV सेल्टोस से मिलते-जुलते काफी डिजाइन एलिमेंट्स इस नई गाड़ी में दिए गये हैं। सोनेट की कीमत 7.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) से शुरू होती है। अनुमान है कि नये अपडेट्स के बाद किआ सोनेट फेसलिफ्ट मॉडल की कीमत मौजूदा मॉडल से ज्यादा रखी जा सकती है। किआ सोनेट का मुकाबला टाटा नेक्सॉन, मारुति सुजुकी ब्रेजा, महिंद्रा XUV300, हुंडई वेन्यू, निसान मैग्नाइट और रेनो काइगर से होगा।

किआ सोनेट में न्यू डिजाइन

नई सोनेट में इंसर्ट के साथ न्यू डिजाइन ग्रिल, अपडेटेड LED हेडलैंप्स और नए ड्रॉप-डाउन LED DRLs दिए गये हैं। वहीं, नया एयर डैम और न्यू डिजाइन बंपर भी दिया गया है। नई सोनेट के फ्रंट से फॉग लैंप्स हटा दिए गये हैं। इसमें न्यू डिजाइन अलॉय व्हील्स दिए गये हैं। वहीं रियर में सेल्टोस जैसे नये कनेक्टेड LED टेललैंप्स और नया बंपर दिया गया है केबिन में सेंटर पर फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जायेगा, इसमें AC के कंट्रोल्स पर भी कई हल्के-फुल्के बदलाव किये जाएंगे। वहीं, एक अपडेटेड डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी होगा। कार में नये अपहोल्स्ट्री और ट्रिम ऑप्शन भी देख सकते हैं। नई सोनेट में मौजूदा मॉडल के मल्टीपल इंजन और ट्रांसमिशन बरकरार रहेंगे। एंट्री-लेवल वैरिएंट में 82bhp की पावर और 115Nm का टॉर्क वाला 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जो 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा होगा। वहीं 118bhp की पावर और 172Nm के टॉर्क के साथ 1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलेगा जो दो ट्रांसमिशन ऑप्शन 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक और 6-स्पीड क्लचलेस मैनुअल के साथ आयेगा।

सोनेट के सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी के लिए नई सोनेट में इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक डिस्ट्रीब्यूशन, ब्रेक असिस्ट, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), व्हीकल स्टेबिलिटी मैनजमेंट (VSM), हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल (HAC) और एंटीलॉक ब्रेक सिस्टम (ABS) जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा 6 एयरबैग सभी वैरिएंट में स्टैंडर्ड मिल सकते हैं। नई सोनेट फेसलिफ्ट में सेल्टोस की तरह 17 ऑटोनोमस लेवल-2 फीचर्स मिल सकते हैं। इनमें स्मार्ट क्रूज कंट्रोल विथ स्टॉप एंड गो, फ्रंट कॉलिजन वॉर्निंग (FCW), रियर ब्लाइंड स्पॉट कोलिजन अवॉइडेंस, लेन कीप असिस्ट और ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग शामिल हैं।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें

Kohramlive : अंडा उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल...

रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें

Kohramlive : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान ट्रंप का ‘उड़ता हुआ व्हाइट हाउस’, जानें खासियत…

Kohramlive : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर से...

गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, 61 दिनों तक इन राशियों पर बरसेगी कृपा…

Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर को विशेष...