Kohramlive : उत्तराखंड में हो रही लगातार बारिश ने केदारनाथ यात्रा पर ब्रेक लगा दिया है। रविवार को केदारनाथ धाम के पैदल मार्ग पर भारी मात्रा में पत्थर और बोल्डर गिरने से रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया। जंगलचट्टी के पास बोल्डर गिरने के बाद स्थिति और भी खतरनाक हो गई है। प्रशासन ने सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम जाने वाले सभी यात्रियों की आवाजाही अग्रिम आदेशों तक रोक दी है। साथ ही, रास्ते में पहले से मौजूद श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे किसी सुरक्षित स्थान पर रुकें और मौसम सामान्य होने तक यात्रा न करें। पैदल मार्ग की स्थिति को देखते हुये राहत और पुनः मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राहत टीमें मौके पर नजर बनाए हुये हैं।
अग्रिम आदेश तक रोकी गई केदारनाथ यात्रा… जानें क्यों
Date:

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…
UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...
अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…
Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...
नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…
Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...
“नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो” का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे छात्र… देखें वीडियो
Ranchi : राजधानी रांची से सटे ओरमांझी में जेड...









