spot_img

कराटेकारों को मिला मेडल…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : शोतोकान कराटे – डो फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले ओसिएनिक एक्जोटिका कराटे शाखा द्वारा आज प्रमाणपत्र एवं मेडल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विगत दो राज्य स्तरीय कराटे प्रशिक्षण शिविर में प्रदर्शन के आधार पर कराटेकारों को विभिन्न ग्रेड की बेल्ट और बेस्ट कराटेकार पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन मुख्य प्रशिक्षक एवं अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता ब्लैक बेल्ट 5वीं डान, सेंसी रीतेश कुमार बॉबी तथा द्वितीय डान ब्लैक बेल्ट सह प्रशिक्षक, सेंसी संदीप यादव के मार्गदर्शन में किया गया। बेस्ट कराटेकार का मेडल आश्वि कपूर (ब्लू बेल्ट), श्रेया कुमारी, त्रिशिका, रेयांश ऋषभ (ऑरेंज बेल्ट) एवं शिवांश शर्मा (सबसे छोटे कराटेकार, ऑरेंज बेल्ट) को दिया गया। वहीं, सेजल प्रिया, सनाया गुप्ता, शानवी शर्मा, श्रीजा सिन्हा, मायरा सिंह, अनमोल कुमारी को ऑरेंज बेल्ट एवं स्वास्तिका शर्मा, विवान शर्मा, ध्रुव, शिवांगी झा, मयंक राज, दिव्यांशी कुमारी, पेरीमला निहारिका, पेरीमला ओवी, दिव्यम मिश्रा को पीला बेल्ट दिया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी कराटेकारों ने खूब वाहवाही बटोरी।

सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. लाला बिनोद प्रसाद, सेवानिवृत्त आईएफएस आर. के. सिन्हा, सेवानिवृत्त मुख्य अभियंताआर. पी. सिंह, सेवानिवृत्त अभियंता आर. बी. शर्मा, माया प्रसाद एवं सुनैना रानी शर्मा मौजूद थी। मौके पर अभिनव कौशल (अधिवक्ता), बालचंद्रन जी (एजीएम, केनरा बैंक), नितेश कुमार बाबु (सीएम, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया), निखिल कुमार (सीएम, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया), अमित कुमार, नीरज कुमार, अनुप कुमार, सौरभ कुमार, मुकेश मिश्रा (उज्जीवन बैंक), बिस्वजीत मंडल, सुजीत मंडल, अंशु सिन्हा, अनुप्रिया शर्मा, वंदना झा, स्नेहा झा, ऋचा, अंजनी कुमारी, आकृति गुप्ता, भावना झा, सन्नी कुमार सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

आज से बदल गये कई बड़े नियम, आप पर क्या पड़ेगा असर… जानें

Kohramlive : 1 जुलाई से कई बड़े नियम बदल...

सस्ता हुआ सिलेंडर… जानें कितना

Kohramlive : तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलो वाले...

रांची का ‘यह रास्ता यमलोक की ओर जाता है’… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड की लाली...

CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…

Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला में...

CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...