Hazaribagh : सड़क दुर्घटना में घायल बच्चे की आज RIMS में मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। रो-रोकर उनका बुरा हाल है। हादसे के संबंध में बताया कि शनिवार को केरेडारी-बड़कागांव सड़क में कोदवे ईमली चौक के पास एक तेज रफ्तार कार ने बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में युगेश्वर महतो का नौ साल का बेटा करण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे को केरेडारी अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर किया गया। हालत खराब देख डॉक्टरों ने उसे RIMS रांची भेज दिया। इलाज के दौरान आज दोपहर करीब 12 बजे बच्चे की मौत हो गई। करण उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोदवे में तीसरी कक्षा का छात्र था। बच्चे की मौत की फैली खबर के बाद से कोदवे गांव में मातम का माहौल है।
Read More : 10 सेकेंड में 3 जिंदगी खत्म, खौफनाक वीडियो आया सामने
Read More : जोश दूल्हे पर पड़ गया भारी, शादी से पहले पहुंचे हवालात, जानिये कैसे…
Read More : सुहागरात में क्या भूल हुई जो दुल्हन ने पति को चप्पल से धोया, देखें
Read More : बेटे को छुड़ाने आई महिला से थाना में ही मसाज कराने लगे दारोगा जी… देखें वीडियो
Read More : यह पांच बच्चे हो गए अनाथ… देखें कैसे
Read More : वरमाला के वक्त बोला दूल्हा- “शादी के बाद तुम्हें भी…” देखिये फिर क्या हुआ
Read More : आखिरकार भोजपुरी सिंगर पवन सिंह ने मांगा तलाक… देखें क्यों








