spot_img

ओरमांझी से लापता कन्हैया मिल गया… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची पुलिस ने 61 दिनों से लापता 12 साल के कन्हैया कुमार को कोडरमा से सकुशल बरामद कर बड़ी राहत दी है। ओरमांझी थाना क्षेत्र से बीते साल 22 नवंबर की शाम लापता हुये कन्हैया की तलाश में रांची पुलिस की एसआईटी सात राज्यों में लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी बीच रांची SSP राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली कि बच्चा कोडरमा में छिपाकर रखा गया है। सूचना मिलते ही रांची पुलिस ने कोडरमा पुलिस के सहयोग से त्वरित कार्रवाई करते हुये कन्हैया को सुरक्षित बरामद कर लिया। पूरे ऑपरेशन की मॉनिटरिंग खुद SSP कर रहे थे।

यहां याद दिला दें कि कन्हैया ओरमांझी ब्लॉक चौक स्थित एसएस प्लस-टू हाई स्कूल के पास बच्चों के साथ फुटबॉल खेलने गया था। लौटते वक्त वह ममता मार्केट पहुंचा, जहां उसकी मां फुचका बेचती हैं। चाट खाने के बाद थोड़ी देर में लौटने की बात कहकर निकला कन्हैया फिर वापस नहीं आया। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लिए यह 61 दिन बेहद मुश्किल भरे रहे। गौरतलब है कि इसी दौरान रांची पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय बच्चा चोर गिरोह का भी पर्दाफाश किया है। यह गिरोह बच्चों को अपहरण कर भीख मंगवाने, मानव तस्करी और देह व्यापार जैसे अपराधों में धकेलता था। गठित एसआईटी ने इस नेटवर्क को तोड़ते हुये 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 12 अपहृत बच्चों को भी बरामद किया है।

 

 

इसे भी पढ़ें : 62 IPS अफसर इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट

इसे भी पढ़ें : फिर एन’काउंटर…

इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें

इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

spot_img

Related articles:

62 IPS अफसर इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट

MP : मध्यप्रदेश सरकार ने 62 IPS अधिकारियों के...

फिर एन’काउंटर…

Bihar : बिहार के सीवान में पुलिस ने बड़ी...

Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें

Kohramlive : मई की इस तपती दोपहरों और हल्की...

RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

Kohramlive : रोहित जैन भारतीय रिजर्व बैंक के नये...

पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

Latehar : लातेहार के बरवाडीह-बरकाकाना रेलखंड के रिचुघाटा स्टेशन...