Kohramlive desk: हमेशा बेबाकी से अपनी राय रखने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस और हाल फिलहाल में पद्मश्री सम्मान से नवाजी गईं Kangana Ranaut ने फाइनली अपकमिंग फिल्म तेजस की शूटिंग पूरी कर ली है। इसी खुशी पर कंगना अपनी टीम के साथ एक सेलिब्रेशन करते हुए स्पॉट की गईं। Kangana Ranaut का हाई फैशन सेंस पैपराजी के सेंटर पर था, जहां से कई सारी तस्वीरें सामने आई हैं।
View this post on Instagram
सामने आई तस्वीरों में कंगना ने गोल्डन येलो कलर की ड्रेस पहन रखी है। जिसमें एक्ट्रेस अपना ग्लैमरस अवतार एक बार फिर से फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। कंगना की इस ड्रेस की बात करें तो ये थाई-हाई-स्लिट वाली ड्रेस कंगना पर गजब लग रही है। सामने डीप नेक लाइन और बैक का क्रिस-क्रॉस पैटर्न वाकई इस ड्रेस की खूबसूरती को 4 गुना बढ़ा रहा है।
कंगना ने इस शानदार पार्टीवेयर ड्रेस के साथ सिल्वर कलर की ब्लॉक हील्स कैरी किया है, जो कि उनके परफेक्ट फैशन टेस्ट को दिखाता है। कंगना ने इस लुक के साथ अपने नेचुरल कर्ली हेयर को ओपन रखा है, जिससे उनकी खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ती दिखाई दे रही है।
View this post on Instagram
कंगना की ये ड्रेस इतनी कमाल की है कि एक्ट्रेस ने इसके साथ कोई ज्वलैरी या हेवी मेकअप का इस्तेमाल नहीं किया है। कंगना की सिम्प्लीसिटी भी यहां देखने को मिल रही है। कंगना ने इस पार्टी की कई झलकियां अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं जिसमें एक कैप्शन है- ‘मेरे मेहबूब तुझे मेरी मोहब्बत की कसम’। ये वाकई उन पर बिल्कुल फिट बैठ रहा है। तेजस फिल्म में कंगना एयर फोर्स पायलट तेजस गिल का किरदार निभाएंगी। जिसे सरवेश मेवारा ने डायरेक्ट किया है।
इसे भी पढ़ें :IND vs NZ Test Series: पहले टेस्ट में रहाणे होंगे कप्तान, दूसरे टेस्ट में शामिल होंगे विराट!
इसे भी पढ़ें :मुजफ्फरपुर सिटी SP के बेटे की दर्दनाक मौत, देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ महापर्व संपन्न
इसे भी पढ़ें :INDIA में कल लॉन्च हो रहा है नया PUBG गेम




