Garhwa(Nityanand Dubey) : झारखंड सरकार ने आज गढ़वा के बंशीधर नगर से मंइयां सम्मान यात्रा का शुभारंभ किया। मंत्री दीपिका पांडे, मंत्री बेबी देवी और JMM विधायक कल्पना सोरेन के नेतृत्व में यात्रा शुरू की गई। गढ़वा में कल्पना सोरेन विपक्ष के खिलाफ खूब गरजी। उन्होंने कहा कि भाजपा हेमंत सरकार की योजनाओं को रोक सकती है तो रोककर दिखाये। विपक्ष पर जमकर निशाना साधते हुये कल्पना बोली कि षड्यंत्र करके हेमंत सोरेन को पांच महीने जेल में डाला, इसी वजह से मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत में देरी हुई। नहीं तो हेमंत सोरेन इस योजना की शुरुआत काफी पहले कर चुके होते। सारी तैयारी कर ली गई थी। आज आपको इस योजना की दूसरी किस्त मिल रही है, लेकिन अगर हेमंत सोरेन जेल नहीं जाते तो यह आपकी सातवीं किस्त होती। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने सिर्फ हेमंत सोरेन को ही जेल में नहीं डाला, बल्कि झारखंड की सभी कल्याणकारी योजनाओं को भी जेल में डालने का काम किया है।
मौके पर गढ़वा से JMM विधायक मिथिलेश कुमार ठाकुर, DC शेखर जमुआर, SP दीपक कुमार पांडेय, जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा समेत अन्य पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें : बेटी बेच दी गई, परदेश से लौटे पिता
इसे भी पढ़ें : एहसान नहीं फर्ज, लापरवाह होंगे दंडित : DGP
इसे भी पढ़ें : आउटसोर्स होगा खत्म, ये बोल गये मंत्री डॉ इरफान अंसारी
इसे भी पढ़ें : 15 को झारखंड में कब-कहां जायेंगे PM मोदी… जानें
इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति आने वाली हैं रांची… जानें कब
इसे भी पढ़ें : देश को मिलेगी पहली वंदे मेट्रो, न्यूनतम किराया 30 रुपये…
इसे भी पढ़ें : दर्दनाक हादसा, मची चीख-पुकार
इसे भी पढ़ें : जेल से निकलते ही CM केजरीवाल ने कही यह बात… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : एक कॉल और सहम गया पूरा परिवार…
इसे भी पढ़ें : घर आते ही पुलिस ने धरा… जानें क्यों







