spot_img

होली खत्‍म होने के ठीक बाद एक और झटका देगी महंगाई, जानें किन चीजों की बढ़ेगी कीमत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • तीन रुपये प्रति लीटर महंगा होगा दूध, टीवी की कीमत में भी 2 से 3 हजार रुपये की होगी वृद्धि 

 कोहराम लाइव डेस्क : 29 मार्च को रंगों का त्‍योहार होली है। इसके दो दिन बाद यानी पहली अप्रैल से नया वित्‍त वर्ष 2021-22 शुरू होगा। इस दिन से आम आदमी को महंगाई का एक और झटका लगेगा। जरूरत और रोजमर्रा के कई सामान की कीमत बढ़ जाएगी। हर रोज इस्तेमाल होने वाले दूध से लेकर बिजली-कार, एसी और हवाई सफर सब महंगे हो जाएंगे। किसानों ने एक अप्रैल से दूध की कीमत में बढ़ोतरी करने का एलान किया है। दूध का दाम प्रति लीटर 3 रुपये बढ़ाकर 49 रुपये करने का निर्णय लिया है। टीवी और स्मार्टफोन भी महंगे होंगे। टीवी की कीमतों में 2 से 3 हजार तक का इजाफा हो सकता है। स्‍मार्टफोन का मूल्‍य भी सामान्‍य रूप से 10 फीसदी बढ़ेगा।

इसे भी पढ़ें : इनोवा के अंदर ही बना रखी थी तिजोरी, सोना-चांदी और कैश ढूंढ़ते रह गये अपराधी

एसी और फ्रिज भी होंगे महंगे

साल 2021-22 के बजट में एसी- फ्रिज महंगा होने की बात कही गई है। कंपनियों ने कीमत में बढ़ोतरी की योजना बना ली है। उनका कहना है कि कच्चे माल की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए कीमत बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया है।

इसे भी पढ़ें : लोहरदगा में घर में ब्‍लास्‍ट, बच्‍ची समेत दो गंभीर

कार और बाइक के भी बढ़ेंगे दाम

यदि आप कार या बाइक लेने का प्लान बना रहे हैं, तो 1 अप्रैल से पहले खरीदना बेहतर होग।  पहली अप्रैल से ज्यादातर कंपनियां दाम बढ़ा देंगी। मारुति और  Nissan  जैसी कंपनियों ने कीमतों में  वृद्धि का एलान कर दिया है।

इसे भी पढ़ें :सचिन तेंदुलकर हुए कोरोना पोजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

हवाई किराया 5 परेसेंट बढ़ेगा 

पहली अप्रैल से हवाई सफर महंगा होने की घोषणा हो चुकी है। सरकार ने घरेलू उड़ानों के लिए किराए में न्यूनतम सीमा 5 परसेंट की वृद्धि का फैसला किया है। डोमेस्टिक फ्लाइट्स के लिए एविएशन सिक्सोरिटी शुल्‍क 160 से 200 रुपये होगा।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

6 और 7 को सिनेमाघरों में 50% की छूट, शर्त बस इतनी सी…

Patna : 6 नवंबर को वोट डालने वालों के...

लातेहार में अफरा-तफरी, एक साथ 35 बच्चे…

Latehar : लातेहार में जतरा मेले की रौनक अचानक...

30 की हो गई हैं? तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स

Kohramlive : 30 की उम्र के बाद महिलाओं के...

PM मोदी ने सांसदों को दिया तोहफा

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह नई...

CM के इस पोस्ट के बाद बिहार में टीचर हुये गदगद… जानें

Bihar : बिहार के हज़ारों शिक्षकों को आज बड़ी...