Kohramlive : पंजाब के संगरूर जिला कोर्ट ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ ₹15,000 का जमानती वारंट जारी किया है। उन्हें 19 सितंबर को कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया गया है। अदालत ने कहा है कि पेश नहीं होने पर गैर-जमानती वारंट जारी किया जा सकता है। मामला 2023 में कर्नाटक चुनाव के दौरान कांग्रेस के घोषणा-पत्र में बजरंग दल पर की गई टिप्पणी से जुड़ी शिकायत का है।







