Bihar : बिहार में शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। गुरु पूर्णिमा के पावन मौके पर CM सम्राट चौधरी ने TRE-4 के तहत 32,388 शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया है। शिक्षा विभाग ने नियुक्ति के लिए अधियाचना BPSC को भेज दी है। भर्ती में कक्षा 1-5 के 3,847, 6-8 के 8,563, 9-10 के 3,877 और 11-12 के 16,101 पद शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कदम युवाओं को रोजगार और बिहार की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम है। इधर, कार्यरत शिक्षकों के लिए भी राहत की खबर है। 29 जुलाई से शिक्षक ट्रांसफर का ऑनलाइन पोर्टल भी खोल दिया गया है। अब स्थानांतरण की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और पारदर्शी तरीके से होगी। ऐसे में नये अभ्यर्थियों और कार्यरत शिक्षकों, दोनों के लिए यह बड़ी सौगात मानी जा रही है।







