spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Jofra ने गेल को 99 पर किया बोल्‍ड, आर्चर का 7 साल पुराना ट्वीट वायरल

Date:

spot_img
spot_img

कोहराम लाइव डेस्‍क : शुक्रवार को आईपीएल के एक अहम मुकाबले में राजस्‍थान रॉयल्‍स की टीम ने किंग्स इलेवन पंजाब को 7 विकेट से हरा दिया। राजस्‍थान की जीत में बेन स्‍टोक्‍स और संजू सैमसन का अहम योगदान रहा। दोनों ने ताबड़तोड़ बल्‍लेबाजी कर पंजाब से जीत छीन लिया। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए क्रिस गेल (99) और केएल राहुल (46) की पारियों के दम पर 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम ने बेन स्टोक्स (50 और संजू सैमसन (48) की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर मैच जीत लिया। पंजाब के विस्फोटक बल्लेबाज गेल इस मैच में नर्वस नाइंटीज के शिकार हुए। 99 रनों के व्यक्तिगत स्कोर पर गेल Jofra Archer की गेंद पर बोल्ड हो गए। गेल ने आउट होने के बाद अपना बल्‍ला फेंक दिया। इस आचरण के लिए उनपर जुर्माना लगाया गया है। मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

गेल के आउट होने के बाद Jofra Archer का 7 साल पुराना एक ट्वीट वायरल हो गया है। जिसमें आर्चर ने लिखा था कि अगर वो बॉलिंग कर रहे होते तो फिर क्रिस गेल को शतक पूरा करने नहीं देते। ठीक वैसा ही शुक्रवार की रात को हुआ। मैच के 20वें ओवर में Jofra Archer की तीसरी गेंद पर शानदार छक्का लगाकर गेल 99 के स्कोर पर पहुंच गए। मगर शतक पूरा करने से पहले ही आर्चर ने गेल को बोल्‍ड कर दिया। जोफ्रा आर्चर ने 22 फरवरी 2013 को यह ट्वीट किया था। जो इस मैच के बाद से वायरल हो रहा है।

इसे भी पढ़ें : प्यार, धोखा, भरोसे का खून… Tara के इश्क का अंजाम, मारा गया सेना का जवान (VIDEO)

गेल ने टी-20 क्रिकेट में परे किए 1000 छक्के

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ क्रिस गेल ने 99 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने छह चौके और आठ छक्के लगाए। इसके साथ ही गेल के नाम टी-20 क्रिकेट में 1,000 छक्के हो गए। टी-20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले गेल पहले बल्लेबाज़ बन गए हैं।

गेल जब राजस्थान के खिलाफ बल्लेबाज़ी करने आए थे, तो वो इस मुकाम को हासिल करने में सात छक्के दूर थे। ऐसे में गेल ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए पारी के 19वें ओवर में कार्तिक त्यागी की 5वीं गेंद पर अपने करियर का 1000वां छक्का जड़ा। राजस्थान के खिलाफ गेल ने अपनी पारी में कुल आठ छक्के मारे। टी-20 क्रिकेट में गेल का यह रिकॉर्ड टूटना अब असंभव माना जा रहा है। क्योंकि इस लिस्ट में दूर-दूर तक कोई नाम नहीं है। दूसरे नंबर पर कीरन पोलार्ड हैं, जो गेल से 310 छक्‍का दूर हैं। पोलार्ड के नाम टी-20 क्रिकेट में 690 छक्के हैं।

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

₹271 करोड़ में बिका एक ‘घर,’ खरीदार कौन… जानें

Kohramlive : गुरुग्राम की चमचमाती गोल्फ कोर्स रोड पर सेक्टर-54...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

₹271 करोड़ में बिका एक ‘घर,’ खरीदार कौन… जानें

Kohramlive : गुरुग्राम की चमचमाती गोल्फ कोर्स रोड पर सेक्टर-54...