Kohramlive : रिलायंस Jio दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और दिल्ली-एनसीआर एरिया में True-5G सेवाएं देने वाला एकमात्र ऑपरेटर बन गया है। Jio तेजी से True-5G नेटवर्क को रोल आउट कर रहा है। दिल्ली के अलावा मुंबई, कोलकाता, वाराणसी, चेन्नई, हैदराबाद, बैंगलुरू और नाथद्वारा में रिलायंस Jio अपनी सर्विस शुरू कर चुका है। दिल्ली-एनसीआर इस लिस्ट में सबसे नया है। कंपनी की रिलीज के मुताबिक, उसके नेटवर्क सिगनल दिल्ली-एनसीआर के सभी महत्वपूर्ण इलाकों और क्षेत्रों में मिलने लगेंगे। अधिकांश आवासीय क्षेत्रों- अस्पतालों, स्कूल, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, सरकारी इमारतों, मॉल, प्रमुख बाजारों, टेक पार्क और मेट्रो स्टेशनों पर जियो ट्रू5जी नेटवर्क उपलब्ध होगा।
दिल्ली में लाखो जियो यूजर्स पहले ही इस सर्विस का कर रहे इस्तेमाल
दिल्ली में लाखो जियो यूजर्स पहले ही जियो ट्रू5जी सर्विस का इस्तेमाल कर रहे हैं। एनसीआर क्षेत्र में 5जी सर्विस लॉन्चिंग के बाद, जियो यूजर्स को जियो वेलकम ऑफर का आमंत्रण मिलना शुरु हो जाएगा। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को अनलिमिटेड 5जी डेटा और 1 जीबीपीएस तक की स्पीड मिलेगी। इसके लिए उन्हें कोई कीमत नही चुकानी होगी।
जियो अपनी ट्रू5जी सर्विस का तेजी से विस्तार कर रहा
रिलायंस जियो के प्रवक्ता ने कहा की, “राष्ट्रीय राजधानी और एनसीआर क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों को कवर करना हमारे लिए गर्व की बात है। जियो अपनी ट्रू5जी सर्विस का तेजी से विस्तार कर रहा है और इस क्षेत्र में के एक बड़े हिस्से में इसे पहले ही रोल आउट किया जा चुका है। पूरे दिल्ली-एनसीआर में 5जी सर्विस देने वाला वाला रिलायंस जियो अकेला ऑपरेटर है। हर भारतीय को ट्रू-5जी सेवा मिले इसके लिए जियो के इंजीनियर चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं, क्योंकि यह टेक्नोलॉजी लोगों के जीवन में बदलाव ला सकती है”
इसे भी पढ़ें : मनिका ने Asian Cup Table Tennis के सेमीफाइनल में बनाई जगह, रचा इतिहास
इसे भी पढ़ें :छलिया प्यार… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :एक ही रात में यह क्या हो गया… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :BREAKING : कल बैंक कर्मी नहीं करेंगे हड़ताल, जानें क्यों…








