spot_img
spot_img

झोला छाप डॉक्टर मा’रा गया, क्या बोल गई दूसरी बीवी… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : मधुबनी के झोला छाप डॉक्टर मनीष कुमार की फटेहाल हालत में डेड बॉडी मिली। उनके शरीर पर कई जगहों पर गहरे जख्मों के निशान मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि मनीष की गला घोंट कर हत्या की गई है। झोला छाप डॉक्टर मनीष की दूसरी पत्नी सुनीता देवी का इल्जाम है कि यह हत्या उसके पहले पति के इशारे पर की गई है। सुनीता ने पुलिस को बताया कि बीते शुक्रवार की शाम मनीष मछली खरीद कर घर लौटे। घर में मछली रखने के बाद घर से निकल गये। वह बोले, एक मरीज को देखने पकड़िया गांव जा रहे हैं। घर लौटने में लेट होगा। लेकिन वह रात भर घर नहीं लौटे। शनिवार की सुबह बेलही गांव में सड़क किनारे उनकी लाश मिली। जहां लाश मिली, वहां से कुछ ही दूरी पर उनका दूसरा ससुराल है। मनीष की लाश के पास उनका जूता और बदन के कपड़े फटे मिले। वहीं, घटनास्थल पर उल्टी के निशान, फटे गमछे के टुकड़े और एक बैग में इंजेक्शन और आला मिला। मनीष मधुबनी के नरहिया थाना क्षेत्र के भपटियाही गांव के रहनेवाले थे। वर्तमान में वार्ड 2 में अपनी दूसरी पत्नी के साथ रह रहे थे।

मनीष ने की थी 2 शादियां

झोला छाप डॉक्टर मनीष ने दो शादियां की थीं। पहली शादी साल 2014 में रंजू कुमारी से हुई थी। रंजू लौकही थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव की रहनेवाली है। रंजू से उसे 2 बेटा है। साल 2019 में मनीष ने दूसरी शादी सुनीता देवी से कर ली। इन दोनों का लव मैरिज था। इससे उसे एक बेटा और एक बेटी है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार सुनीता की पहली शादी साल 2014 में मिथुन से हुई थी। मिथुन मधुबनी के भपटियाही गांव का रहनेवाला है। साल 2016 में सुनीता को मनीष से प्यार हो गया। इनका प्यार जब वायरल हुआ तो इसका विरोध शुरू हो गया। इसके बाद सुनीता ने पहले पति मिथुन को तलाक दे दिया और झोला छाप डॉक्टर मनीष के साथ रहने लगी। 2017 में ही सुनीता के इकलौते भाई की हत्या हो गई। इसका इल्जाम मनीष और सुनीता पर लगा। दोनों करीब 2 साल तक जेल में रहे। साल 2019 में जेल से निकलने के बाद दोनों ने शादी कर ली। इधर, मारे गये मनीष के पिता सागर शाह ने मीडिया को बताया कि गुजरे 7 साल से मनीष अलग रहता था। दूसरी शादी करने के बाद वह घर छोड़ कर चला गया था। इसके बाद से उसकी पहली पत्नी रंजू को बेटी बनाकर घर में साथ रखते हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

डेढ़ महीने में उजड़ गया पूरा घर, दर्दनाक कहानी ने सबको रुलाया…

Giridih : जिंदगी कभी-कभी ऐसे जख्म दे जाती है,...

इस घर में छिपे थे लुटेरे, फिर क्या हुआ… जानें

Ranchi : सड़क पर चल रहे टेम्पो को अंधेरे...

पहली बार रांची में सजेगा डूरंड कप का महाकुंभ…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार देश के...

चीखों से कांप उठा ये शहर, एक साथ 14 बच्चे काल के गाल में समा गये…

UP : यूपी के राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में...