Ranchi : झारखंड की पहली महिला प्रभारी DGP तदाशा मिश्रा ने पदभार ग्रहण करते ही CM हेमंत सोरेन से उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात की। पदभार संभालने के बाद मुख्यमंत्री से यह उनकी पहली शिष्टाचार भेंट थी।
बैठक के दौरान राज्य की कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और पुलिस प्रशासन की प्राथमिकताओं पर चर्चा हुई। CM ने नई DGP को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनायें देते हुये कहा कि राज्य सरकार एक संवेदनशील, जवाबदेह और जनकेंद्रित पुलिस व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध है। बताया जा रहा है कि 1994 बैच की IPS अधिकारी तदाशा मिश्रा ने CM को अपने शुरुआती कार्ययोजना की रूपरेखा से भी अवगत कराया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस विभाग जनविश्वास बढ़ाने, अपराध पर नकेल कसने और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में पूरी निष्ठा से काम करेगा। सुनें क्या बोली DGP तदाशा मिश्रा
<
1994 बैच की आईपीएस अधिकारी #तदाशा_मिश्रा ने आज पुलिस मुख्यालय पहुंचकर प्रभारी #डीजीपी का कार्यभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि उनकी पहली और सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकता महिला सुरक्षा और अपराध पर लगाम लगाना होगा। #IPS #DGP pic.twitter.com/RhmVrBnlX0
— आकाशवाणी समाचार, राँची | Akashvani News, Ranchi (@airnews_ranchi) November 7, 2025
/p>














