झारखंड की बेटी बनीं ‘मिस महाराष्ट्र’…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : कभी सपनों की उड़ान आंखों में होती है और कभी वही सपने ताज बनकर सिर पर सज जाते हैं। झारखंड की बेटी श्रुति मिश्रा ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है। गोवा की रंगीन शाम में, रोशनी से नहाये मंच पर जब ‘मिस महाराष्ट्र फर्स्ट रनर-अप’ का नाम पुकारा गया तो तालियों की गूंज के बीच झारखंड का मान और ऊंचा हो गया। 22 साल की श्रुति मिश्रा, गढ़वा के DDC पशुपतिनाथ मिश्रा की बेटी हैं। मूल रूप से बोकारो स्टील सिटी से जुड़ी श्रुति इस समय पुणे में BBA LLB की पढ़ाई कर रही हैं।

गोवा में सजा सपनों का मंच

28 नवंबर से 2 दिसंबर तक ताज विवांता, गोवा में आयोजित इस शानदार प्रतियोगिता का आयोजन कारा फाउंडेशन ने किया था। संस्थापक जोया सिराज शेख (Mrs Universe Runner-Up) की अगुवाई में हुये इस नेशनल इवेंट में देशभर से चुनी गई 12 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मंच पर एलेना मैक्सीमोवा (Mrs Universe 2022) एवं बॉलीवुड अभिनेत्री हिना खान मौजूद थीं। हिना खान ने खुद श्रुति को क्राउन पहनाया, यह पहल श्रुति के लिए ही नहीं, पूरे झारखंड के लिये यादगार बन गया। अपनी जीत के बाद श्रुति ने कहा कि वह भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर झारखंड का प्रतिनिधित्व करना चाहती हैं। वहीं, महिला सशक्तिकरण और शिक्षा से जुड़े सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का भी संकल्प लिया। वहीं, बेटी की इस उपलब्धि पर DDC पीएन मिश्रा ने गर्व और खुशी जाहिर की। SDO संजय कुमार प्रशासनिक अधिकारियों, शुभचिंतकों और परिचितों ने श्रुति को बधाइयों से सराबोर कर दिया।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM योगी बोले ‘नालायक औलादों’ को समझा लो, वरना…

UP :  UP के CM योगी आदीत्यनाथ ने वैसे...

झारखंड को मिले 6 नये IPS अफसर… जानें कौन

Ranchi : केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने सिविल...

CM की नाराजगी के बाद पुलिस कप्तान खुद उतरे सड़क पर… देखें

Ranchi : राजधानी रांची की यातायात व्यवस्था को और...

बिना लाव-लश्कर निकले CM, इस बात पर हो गये नाराज…

Ranchi : राजधानी रांची में बीती शाम उस वक्त...

झारखंड के दो IPS अफसरों को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी…

Ranchi : झारखंड कैडर के दो वरिष्ठ IPS अधिकारियों...