spot_img

झारखंड पुलिस का महाप्लान

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : दीपावली और छठ महापर्व को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट मोड में है। सोमवार को DGP अनुराग गुप्ता ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये राज्य के सभी जिलों के पुलिस कप्तानों के साथ हाई लेवल समीक्षा बैठक की। इस अहम बैठक में फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, रांची के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। DGP ने त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये सभी SP को जरूरी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि धनतेरस और दीपावली के समय बाजारों में चोरी और छिनतई की घटनाओं को रोकने के लिये गश्त बढ़ाई जाये। वहीं, संवेदनशील इलाकों में अग्निशमन वाहनों की तैनाती की भी बात कही गई। छठ महापर्व को देखते हुये सभी घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने, जल स्रोतों की निगरानी बढ़ाने और विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए सभी जिलों को एडवाइजरी जारी की गई है। DGP ने साफ कहा कि अवैध शराब और ड्रग्स के धंधे में लिप्त अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाये। वहीं, सभी SP को चैंबर ऑफ कॉमर्स के साथ तालमेल बनाये रखने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिये हर महीने बैठक करने का निर्देश दिया गया है।

इसे भी पढ़ें : जन सुराज ने जारी की दूसरी लिस्ट, 65 नामों का ऐलान

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

DC का बड़ा एक्शन, सभी को किया सेवामुक्त…

Garhwa : गढ़वा के खरौंधी के कस्तूरबा गांधी आवासीय...

बैंक में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, डिटेल्स जानें…

Kohramlive : Bank of Baroda(बैंक) ने विभिन्न विभागों में...

IndiGo की नई सर्विस, केवल 49 रुपये में कैब…

Kohramlive : IndiGo ने हवाई यात्रियों के लिये 'कैब्स...

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...