Ranchi : दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 में झारखंड पवेलियन लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। शनिवार को भारत सरकार के खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्रालय के सचिव अभिनाश पुरुषोत्तम दास जोशी और संयुक्त सचिव देवेश देवल ने पवेलियन का अवलोकन किया और यहां प्रदर्शित किये गये झारखंड के खाद्य उत्पादों और नवाचारों की सराहना की। इस दौरान जियाडा के प्रबंध निदेशक एवं झारखंड सरकार के उद्योग विभाग के निदेशक ने उन्हें पवेलियन के सभी उत्पादों और राज्य की खाद्य प्रसंस्करण संभावनाओं से अवगत कराया। झारखंड पवेलियन में स्थानीय कृषि उत्पादों, प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों और राज्य की पारंपरिक व्यंजनों को आधुनिक तकनीक के साथ प्रस्तुत किया गया है, जिससे निवेशकों और आगंतुकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। यह प्रदर्शनी न केवल झारखंड की समृद्ध खाद्य विरासत को सामने ला रही है, बल्कि राज्य में निवेश और औद्योगिक विकास के नये अवसरों का भी संदेश दे रही है।
इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें
इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…
इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…
इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…






