Ranchi : CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज हुई झारखंड कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास और प्रशासनिक सुधार से जुड़े 13 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। बैठक में वित्त, शिक्षा, ग्रामीण विकास और ऊर्जा विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण एजेंडे रखे गये, जिन पर चर्चा के बाद सहमति बनी। सरकार का कहना है कि इन निर्णयों से राज्य में प्रशासनिक दक्षता बढ़ेगी और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता तक तेज़ी से पहुंचेगा। कैबिनेट सचिवालय जल्द ही विस्तृत विवरण जारी करेगा, जिसमें हर प्रस्ताव की पूरी जानकारी दी जायेगी। बैठक में मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव, कैबिनेट सचिव और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
झारखंड कैबिनेट @03.11.25, 13 अहम प्रस्तावों को मिला ग्रीन सिग्नल… जानें
Date:















