Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। यह रिजल्ट आज घोषित किया गया। जिन छात्रों ने कंपार्टमेंट परीक्षा दी थी, वे अब अपना परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसके लिए दो मुख्य वेबसाइटें हैं: jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in। रिजल्ट देखने के लिये छात्रों को Roll Number और Roll Code दर्ज करना होगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंटआउट अपने आगे के काम, जैसे कॉलेज प्रवेश या दस्तावेजीकरण के लिये सुरक्षित रखें। झारखंड बोर्ड की यह प्रक्रिया छात्रों के लिये आसान और तेज है, ताकि वे अपने कंपार्टमेंट रिजल्ट तुरंत देख सकें और आगे की पढ़ाई या दाखिला प्रक्रिया में समय पर कदम उठा सकें।
ऐसे देखें रिजल्ट
- JAC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाये।
- होमपेज पर ‘Results’ सेक्शन पर क्लिक करें।
- ‘Results of Compartmental & Improvement Secondary Examination – 2025’ लिंक चुनें।
- अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें।
- स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा, इसे डाउनलोड करके प्रिंट आउट ले लें।








