spot_img

ये अस्पताल है या शराबखाना? चौंकाने वाला वीडियो वायरल…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिला अस्पताल से हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने पूरे स्वास्थ्य तंत्र पर सवाल खड़े कर दिये हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक मरीज अपने दो रिश्तेदारों के साथ सर्जिकल वार्ड के बेड पर बैठा है, हाथ में गिलास और शराब की बोतल। हॉस्पिटल की सन्नाटे भरी रात में यह नजारा जैसे किसी नशेड़ी ठिकाने का लग रहा था। तभी वहां ड्यूटी पर मौजूद नर्स वार्ड में पहुंचती हैं, और जो शब्द उन्होंने कहे, वो हर जिम्मेदार नागरिक को झकझोर देने वाले हैं। “हम लोग रात-रातभर जागकर आपका इलाज करते हैं और आप अस्पताल में बैठकर शराब पी रहे हैं? यह जगह भगवान का घर है, यहां लोग ठीक होकर जाते हैं और आप इस पवित्र जगह की बेइज्जती कर रहे हैं।” रिश्तेदार गिलास छिपाने की कोशिश करते रहे, लेकिन कैमरे में सबकुछ कैद हो गया। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने तुरंत एक आंतरिक जांच शुरू कर दी है। नर्स की शिकायत के आधार पर मरीज और उसके परिजनों से पूछताछ की गई। सूत्रों के मुताबिक, तीनों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुये माफी मांगी। अस्पताल प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि वार्ड या किसी भी अस्पताल परिसर में शराब पीना या लाना गंभीर अपराध है। इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...