spot_img

रांची पुलिस का इकबाल बुलंद, सुमो जंगल में मिली बड़ी कामयाबी… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची के बुढ़मू में सुमो जंगल में छुपा कर रखे गये बम-बारूद और गोलियां मिली है। 1 हजार से ज्यादा जिंदा गोलियां और एक वॉकी-टॉकी एवं कुछ अन्य सामान मिले हैं। सुमो जंगल में सर्च ऑपरेशन देर रात तक जारी था। रांची पुलिस कप्तान किशोर कौशल को मिली खुफिया जानकारी के बाद रांची पुलिस को यह बेहतरीन कामयाबी मिली है। यह सर्च ऑपरेशन खलारी के DSP अनिमेष नथानी के नेतृत्व में चलाया गया। टीम में QRT की टीम भी शामिल थी। खबर है कि ऑपरेशन के दौरान जंगल में पुलिस पर फायरिंग भी की गई। पुलिस ने जब जवाबी कार्रवाई शुरू की तो सारे उग्रवादी जंगल का फायदा उठा कर भाग निकले। आशंका जताई जा रही है कि यह गोलियां और अन्य दूसरे सामान उग्रवादियों द्वारा जंगल में छुपा कर रखे गये थे। इलाके में TPC और PLFI के उग्रवादी ज्यादा एक्टिव हैं। वॉकी-टॉकी मिलने के बाद यह कयास लगाई जा रहे है कि सुमो जंगल में नक्सलियों का भी मूवमेंट हो सकता है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रांची पुलिस कप्तान किशोर कौशल को बुढ़मू के सुमो जंगल में बम-बारूद और गोलियां छुपा कर रखे जाने की खुफिया जानकारी मिली थी। SSP किशोर कौशल ने आगे की कार्रवाई के लिये खलारी के DSP को टास्क दिया। वहीं अपनी QRT टीम को भी भेजा। यहां याद दिला दें कि कुछ दिन पहले रांची के ठाकुरगांव थाना क्षेत्र में एक हार्ड कोर उग्रवादी को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। वहीं PLFI के इनामी खूंखार उग्रवादी तिलकेश्वर गोप उर्फ राजेश गोप को धर दबोचा। राजेश का एक करीबी सूरज गोप भी पकड़ा गया। नक्सली और उग्रवादियों के खिलाफ रांची पुलिस का ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। पुलिस कप्तान के नेतृत्व में रांची पुलिस का इकबाल बुलंद है।

इसे भी पढ़ें : 100 रन के टारगेट में भी छूटे पसीने, टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड किया पस्त

इसे भी पढ़ें : अमिताभ बच्चन को आजीवन कारावास, जुर्माना भी ठोका

इसे भी पढ़ें : भ्रष्ट अधिकारी अब नहीं बचेंगे, CM हुये गंभीर

इसे भी पढ़ें : जख्मी Health Minister ने हॉस्पिटल में तोड़ा दम, पुलिसवाले ने मारी थी गोली… देखें

इसे भी पढ़ें : WU19 T20 WC Final : भारत की धाकड़ छोरियों ने रचा इतिहास, इंग्लैंड को चटाई धूल

इसे भी पढ़ें : संगठन ने जिसे गद्दार करार दिया, वह अब पुलिस की पनाह में, देखें कौन…

इसे भी पढ़ें : मासूम को मिली ऐसी मौ*त कि… CCTV में मंजर देख कांप उठी रूह

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बिहार कैबिनेट में 31 बस स्टैंड, 5 केंद्रीय विद्यालय समेत कई बड़े फैसले…

Patna : CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई...

राजधानी को मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात… जानें

Kohramlive : केंद्र सरकार ने दिल्ली के लिए बड़े...

ईशान किशन का बड़ा धमाका…

Kohramlive : भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने ICC...

पहले ही दिन सोना-चांदी हुआ धड़ाम…

Kohramlive : जुलाई की शुरुआत के साथ ही सर्राफा...

CBI का बड़ा एक्शन, IPS दीपक गहलावत अरेस्ट

Kohramlive : CBI ने हरियाणा कैडर के 2012 बैच...