Kohramlive : 17 साल का इंतज़ार, अनगिनत मैच, करोड़ों फैन्स की दुआएं और आखिरकार RCB ने IPL 2025 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। RCB के 6 रनों से पंजाब से मैच जीत लिया। जैसे ही आखिरी गेंद पर जीत मुहराई, मैदान पर जश्न का सैलाब उमड़ पड़ा। लेकिन सबसे भावुक पल तब आया, जब विराट कोहली की आंखों से आंसू छलक पड़े।
विराट, जिन्होंने RCB के लिए वर्षों तक संघर्ष किया, इस ऐतिहासिक जीत के गवाह बने और टीम के साथियों को गले लगाकर भावुक हो उठे। ये सिर्फ एक जीत नहीं थी, बल्कि एक युग का सपना पूरा होने जैसा था। सोशल मीडिया पर विराट की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गये हैं, जहां वो ट्रॉफी को देखते हुए भर आये। फैन्स ने कहा “ये सिर्फ विराट की जीत नहीं, हर उस दिल की जीत है जो RCB के लिए धड़कता था।”








