Kohramlive : इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL Recruitment)में विभिन्न पदों पर ट्रेड, टेक्नीशियन और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। योग्य उम्मीदवार IOCL के आधिकारिक वेबसाइट (http://iocl.com) पर जाकर 13 फरवरी से पहले इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जायेगा। इसके लिए कोई एग्जाम नहीं देना होगा।
कितने पदों पर होगी नियुक्ति ( IOCL Recruitment )
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड जैसे राज्यों में तकनीकी और गैर तकनीकी पदों पर 456 अप्रेंटिस पदों को भरेगा।
जानिये योग्यता
ट्रेड अप्रेंटिस : ट्रेड अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवारों को दसवीं पास होना जरूरी है इसके साथ ही संबंधित क्षेत्र में ITI की डिग्री होनी चाहिये।
टेक्नीशियन अप्रेंटिस: इसके लिए उम्मीदवारों के पास 3 साल का फुल टाइम डिप्लोमा होना जरूरी है।
ग्रेजुएट अप्रेंटिस: BBA/BA/Bcom/BSc में 50% अंक हासिल करने वाले उम्मीदवार ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए फॉर्म भर सकते हैं।
उम्र सीमा: इसके लिए न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 24 साल रखी गई है। सरकारी नियमों के अनुसार उम्मीदवारों को उम्र सीमा में छूट मिलेगी।
इसे भी पढ़ें :न्योता पाकर दिग्गज तेंदुलकर यह पोस्ट कर गये…
इसे भी पढ़ें :धराये लुटेरों ने खोले कई राज, क्या बोल गईं SP… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :धराये लुटेरों ने खोले कई राज, क्या बोल गईं SP… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :डॉ इरफान अंसारी बोले, डे’ड बॉडी नहीं रोक सकते, लॉस सहना होगा…












