spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

राजधानी रांची में Internet सेवा शुरू, यह प्रतिबंध अभी भी जारी… देखें

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : राजधानी रांची में Internet सेवा को फिर से शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार की शाम 7 बजे बंद किये गये Internet को रविवार की भोर 4 बजे शुरू कर दिया गया। लगभग 33 घंटों से ज्यादा यह सेवा ठप रही। राजधानी में पहली बार Internet को शट डाउन किया गया। यहां याद दिला दें कि गुजरे 10 जून को रांची में हुए बवाल, पथराव, लाठीचार्ज और फायरिंग के बाद शाम 7 बजे से Internet सेवा को बंद कर दिया गया था। वहीं, धारा 144 भी लगा दिया गया।

इंटरनेट बंद करने के संबंध में सीएम के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का ने पत्र जारी किया था। यह पत्र राज्य सरकार के गृह, आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से टेलिकॉम के अलग-अलग कंपनी को जारी किया गया था। इसमें मुख्य रूप से BSNL, एयरटेल, रिलायंस जियो, वोडाफोन, आइडिया को भेजा गया। वहीं रांची के डीसी और एसएसपी को भी पत्र भेजा गया था। रांची में हुए इस बवाल के बाद शनिवार को बंद का ऐलान किया गया था। बीत कल शहर पूरी तरह बंद रही। वहीं, रांची बंद और 33 घंटों से ज्यादा इंटरनेट के शट डाउन होने से लगभग 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का व्यापार प्रभावित हुआ है। धारा 144 अभी भी लागू है।

रांची पुलिस की राजधानी की जनता से अपील

रांची पुलिस ने आम जनता से अपील जारी की है। जारी अपील में कहा गया है कि किसी भी प्रकार के भ्रामक सूचना, फोटो, वीडियो एवं आपत्तिजनक टिप्पणी सोशल मीडिया पर शेयर करने से बचें। अफवाहों पर कोई ध्यान ना दें। किसी भी प्रकार की अफवाह की सूचना तुरंत अपने नजदीक के थाने को दें। सामाजिक सौहार्द बनाये रखें। वहीं बिना जिला प्रशासन रांची की पुष्टि के किसी भी खबर पर विश्वास ना करें। राजधानी में शांति व्यवस्था बनाये रखने में रांची पुलिस का सहयोग करें। जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें। रांची पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर है।

रांची डीसी की राजधानी की जनता से अपील

रांची के डीसी छवि रंजन की तरफ से आम जनता के नाम अपील जारी की गई है। जिसमें कहा गया है किसी भी तरह की अफवाहों पर विश्वास ना करें। गलत अफवाह फैलाने से बचें। बिना जिला प्रशासन रांची की पुष्टि के किसी भी खबर पर विश्वास ना करें। किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की सूचना नजदीकी थाना को जरूर दें।

इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची में बवाल… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : एक्सप्रेस ट्रेन में जन्मा बच्चा… देखें

इसे भी पढ़ें :

एक्सपर्ट बोले, अपनी भाषा, अपनी संस्कृति ही बने झारखंडी सिनेमा की पहचान…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां बहुत हैं,...

झारखंड विधानसभा घेराव में शामिल हुई केंद्रीय सरना समिति…

Ranchi : झारखंड में JPSC, JSSC, CGL परीक्षाओं में...

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: