PALAMU : पलामू आयुक्त जटाशंकर चौधरी ने मंगलवार को विश्रामपुर के प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। कार्यालय से गैरहाजिर 12 कर्मचारियों की हाजिरी काटते हुए शो-कॉज करने का निर्देश बीडीओ और सीओ को दिया। साथ ही शो-कॉज का जवाब अपने मंतव्य के साथ डीसी के माध्यम से भेजने का आदेश दिया। आयुक्त ने प्रमंडल क्षेत्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कहा कि आम जनता का कार्य समय से करना सुनिश्चित करें। अधिकारी एवं कर्मचारी समय पर कार्यालय पहुंचें। आम लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालय बार-बार नहीं आना पड़े, इसका ध्यान रखें। गति के साथ काम पूरा करें। निरीक्षण के दौरान बीडीओ उदय रजक, अंचल अधिकारी शंभू शरण, आयुक्त के पीए जयंत कुमार आदि मौजूद थे।
इन कर्मचारियों की कटी हाजिरी
आयुक्त ने अंचल कार्यालय के प्रधान सहायक शैलेंद्र कुमार, अनुसेवक जीतेंद्र राम, अमीन प्रतीक कुमार तथा प्रखंड कार्यालय के अनुपस्थित प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक बैजनाथ राम, पंचायत सचिव नंदकिशोर राम, ग्राम सेविका कांति देवी सहित पीएमएआई-जी के प्रखंड समन्वयक धर्मपाल कुमार, मनरेगा के लेखा सहायक अंकित राज, मनरेगा के कंप्यूटर सहायक उदय कुमार राम, मनरेगा के जेई मनीष कुजूर एवं मो. मिनहाज आलम तथा कंप्यूटर ऑपरेटर राजन डे की हाजिरी काटी। इसके अलावा अंचल कार्यालय के रोकड़ बही अपडेट नहीं किए जाने को लेकर अंचल के नाजिर को भी शो-कॉज करने का निर्देश अंचल अधिकारी को दिया।
प्रखंड नाजिर को किया सस्पेंड
विश्रामपुर के प्रखंड नाजिर मनीष कुमार को अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित कर रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया। प्रखंड नाजिर मनीष का स्थानांतरण हुए एक माह हो गया, लेकिन अभी तक उनके द्वारा रोकड़ बही का प्रभार नहीं दिया गया है। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा स्पष्टीकरण भी पूछा गया है। इसके बावजूद भी उनके द्वारा प्रभार नहीं दिया जाना उनकी अनुशासनहीनता को दर्शाता है। इससे कार्य भी प्रभावित हो रहा है। इसे देखते हुए आयुक्त ने उपायुक्त, पलामू को प्रखंड नाजिर को निलंबित करने का निर्देश दिया।
Read More :3 सगी बहनें सहित 7 लड़कियां तालाब में डूबीं, जानिये कैसे…
Read More :Sonu Sood पर IT विभाग का शिकंजा, इतने करोड़ की Tax चोरी का आरोप
Read More :Serial Blast: तालिबानी काफिलों पर हमला, 3 की मौत, 20 घायल
Read More :ऑटो चालक की बेरहमी से हत्या, इन पर लगा आरोप
Read More :नाले में बहे अजय का इस हाल में मिला शव
Read More :टेलीकॉम सेक्टर में नया रिफार्म, KYC के लिए नहीं देना होगा कोई कागज
Read More :दिवाली में इस साल भी नहीं फूटेंगे पटाखे, दिल्ली सरकार ने लगाई रोक
Read More :Gujarat Cabinet Expansion: नए कैबिनेट का शपथ ग्रहण, जानें ‘टीम भूपेंद्र’ में किसे मिली जगह
Read More :एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत, घर से निकलते ही…
Read More :…जकड़कर जिंदा निगल गया अजगर, देंखे…
Read More :IPS राकेश दुबे के 4 ठिकानों पर EOW की रेड, यहां भी पड़ा छापा
Read More :2 स्कूली छात्र के अकाउंट में आ गये 960 करोड़ रुपये, फिर जो हुआ…
Read More :बड़का मानव तस्कर धराया, उगले कई राज
Read More :बुरे वक्त में माता वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंची शिल्पा, देखें वीडियो
Read More :6 साल की बच्ची का रेप-मर्डर करने वाले पी. राजू का सुराग देने वाले को 10 लाख का इनाम
Read More :उत्तराखंड के राज्यपाल बने Lieutenant General Gurmeet Singh
Read More :पाकिस्तान से ट्रेनिंग लेकर लौटा आतंकी क्या करने वाला था, देखें वीडियो














