फ्री नहीं रहा Instagram, यूजर्स को हर महीने देने होंगे इतने रुपए

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk : अगर आप भी Instagram का इस्तेमाल करते हैं तो यह आपके लिए बेहद जरूरी खबर है। अभी तक आप फ्री में Instagram का मजा लेते थे, अब आपको हर महीने इसके लिए पैसे देकर सब्सक्रिप्शन लेना होगा। कंपनी इंस्टाग्राम को पेड ऐप बनाने की तैयारी कर रही है। दरअसल, इंस्टाग्राम एक नए सब्सक्रिप्शन फीचर पर काम कर रहा है। इसके तहत कंटेंट एक्सेस करने के लिए यूजर्स को हर महीने 73 रुपए देने होंगे। कंपनी का कहना है कि इससे इंस्टाग्राम क्रिएटर्स और इंफ्लूएंसर्स को फायदा मिलेगा। फिलहाल कंपनी ने इस पेड फीचर के बारे में ऑफिशियल पॉलिसी जारी नहीं की है।

मेटा फाउंडर मार्क जुकरबर्ग ने आज एक फेसबुक पोस्ट पर बताया है कि वह इंस्टाग्राम क्रिएटर के लिए सब्सक्रिप्शन बेस्ड मॉडल की टेस्टिंग कर रहा है। ये नया सब्सक्रिप्शन फीचर अभी अमेरिका तक ही सीमित है। इसकी मदद से यूजर अपने पसंदीदा क्रिएटर की सब्सक्रिप्शन ले सकेंगे। दूसरी ओर क्रिएटर को इससे पैसे भी मिलेंगे।

इंस्टाग्राम यूजर अपने फॉलोअर्स को सब्सक्रिप्शन लेने के बाद एक्सक्लूसिव कंटेंट के तौर पर लाइव विडिओ और स्टोरीज दे सकेंगे जो अन्य के लिए नहीं होगा। इसके अलावा सब्सक्रिप्शन लेने वाले फैन को अपने क्रिएटर्स को डायरेक्ट मैसेज करने में भी आसानी होगी।

Instagram सब्सक्रिप्शन फीचर की खास बातें

  • कंटेंट क्रिएटर्स अपने फॉलोअर्स से एक्सक्लूसिव कंटेंट के लिए चार्ज कर पाएंगे।
  • क्रिएटर्स के इंस्टाग्राम लाइव वीडियो और वीडियो कंटेंट के लिए सब्सक्रिप्शन लेना होगा।
  • फिलहाल 10 अमेरिकी क्रिएटर्स फीचर को टेस्ट करेंगे ।
  • $0.99 (लगभग 73 रुपए) से लेकर $9.99 (लगभग 743 रुपए) तक का मंथली सब्सक्रिप्शन लेना होगा।

इस सब्सक्रिप्शन के साथ क्रिएटर्स को एक अलग टैब मिलेगा जिसमें कमाई से लेकर एक्टिव मेंबर और एक्सपायर्ड मेंबरशिप तक की जानकारी मिलेगी। इसके अलावा क्रिएटर्स अपने सब्सक्रिप्शन नेम को कस्टमाईज कर सकेंगे और शुल्क में भी बदलाव कर सकेंगे। अभी भी Instagram पर कमाई के कई तरीके मौजूद हैं जिनमें ब्रांड के साथ पार्टनरशिप आदि शामिल हैं।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

Paytm का नया ‘Pocket Money’ फीचर लॉन्च, कंट्रोल रहेगा मम्मी-पापा के पास…

Kohramlive : घर में अक्सर एक आवाज गूंजती है, ...

भारत में लॉन्च होगा Motorola Razr Fold, कीमत जान उड़ जायेंगे होश…

Kohramlive : स्मार्टफोन की दुनिया में Motorola अपना सबसे...

सबसे सस्ती Harley Davidson Sprint की एंट्री तय, Hero बनायेगी भारत में…

Kohramlive : रफ्तार, रॉयल लुक और भारी आवाज Harley...

Jio का जबरदस्त प्लान, ₹448 में 84 दिन, क्या-क्या मिलेगा… जानें

Kohramlive : मोबाइल रिचार्ज के बढ़ते दामों के बीच...