spot_img
spot_img
spot_img

जल्‍द लॉन्च होगी Innova Hycross, जानिए कब से शुरू होगी बुकिंग

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : जानी-मानी कार निर्माता कंपनी Toyota अपनी Innova कार को नए हाइब्रिड अवतार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।  मिल रही सूचना के अनुसार, कंपनी इस कार को आगामी 25 नवंबर को पेश कर सकती है, साथ ही कंपनी द्वारा टीज़र इमेज को भी साझा किया गया था।  टोयोटा इंडिया ने आज इस एमपीवी का एक टीजर वीडियो भी जारी किया है। महज 10 सेकेंड का Toyota Innova Hycross का ये टीज़र वीडियो एमपीवी के एक्सटीरियर स्टाइलिंग को बखूबी दर्शाता है। नई Innova Hycross की डिलीवरी संभवत: अगले साल जनवरी के मध्य महीने से शुरू किए जाने की उम्मीद है।

इन फीचर्स से लैस हो सकती है कार 

बताया जा रहा है कि, इस कार में मल्टी-लेयर्ड डैशबोर्ड और नए डिज़ाइन के सेंटर कंसोल और स्टीयरिंग व्हील को शामिल किया जाएगा। ये नए बदलाव संभवत: कंपनी के लेटेस्ट जेनरेशन Voxy एमपीवी से प्रेरित होकर किए जा सकते हैं। इसके अलावा बड़ा ट्चस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, क्लाइमेट कंट्रोल, ट्च-सेंसटिव HVAC कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा और दूसरी पंक्ति में कैप्टन सीट्स इत्यादि दिए जा सकते हैं। नई इनोवा में कंपनी एसयूवी स्टाइल नोज़ और बंपर दे रही है। रिपोर्ट के अनुसार, ये मौजूदा Innova Crysta के मुकाबले केबिन के भीतर ज्यादा स्पेस के साथ आएगी। कार में बड़े साइज का पैनोरमिक सनरूफ देखने को मिल रहा है। ऐसा पहली बार है जब टोयोटा इनोवा में इतना बड़ा सनरूफ दिया जा रहा है। इससे पहले कंपनी ने Innova Crysta में स्टैंडर्ड साइज सनरूफ दिया था, वहीं फर्स्ट जेनरेशन मॉडल में सनरूफ को शामिल ही नहीं किया गया था।

नेचुरल एस्पायर्ड पेट्रोल इंजन को मिलेगी हाइब्रिड तकनीक

इस कार में कंपनी पैनोरमिक सनरूफ के अलावा तीसरी पंक्ति में बैठे यात्रियों के लिए एक डेडिकेटेड AC वेंट भी दिया जा रहा है। कंपनी ने इस बात की भी  पुष्टि की है कि नई Innova को हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ भी पेश किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी 2.0 लीटर नेचुरल एस्पायर्ड पेट्रोल इंजन को हाइब्रिड तकनीक के साथ पेश करेगी। टोयोटा ने इसके एक्सटीरियर की भी एक तस्वीर साझा की थी, जिसे देखकर ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी ने इसे थोड़ा स्पोर्टी लुक देते हुए SUV का भी फील दिया है।

इसे भी पढ़ें : मनिका ने Asian Cup Table Tennis के सेमीफाइनल में बनाई जगह, रचा इतिहास

इसे भी पढ़ें :छलिया प्यार… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :एक ही रात में यह क्या हो गया… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :BREAKING : कल बैंक कर्मी नहीं करेंगे हड़ताल, जानें क्यों…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...

Citroen eC3X इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, खासियत जानें…

Kohramlive : भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग...

टायर हमेशा काले ही क्यों होते हैं? वजह जानेंगे तो कहेंगे- वाह…

Kohramlive : सड़क पर दौड़ती कार हो, हाईवे पर...