spot_img

शिव भक्तों के लिए गजब का ऑफर लाई भारतीय रेल… देखें क्या

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : भोले बाबा के भक्तों के लिए भारतीय रेल बड़ा तोहफा लाई है। 20 मई से IRCTC भारत गौरव स्पेशल ट्रेन शुरू कर रही। यह ट्रेन पूर्वोत्तर के तीर्थ यात्रियों को 5 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करवाएगी। यह यात्रा 12 दिन और 11 रात की होगी। IRCTC के ज्वाइंट जनरल मैनेजर राजेंद्र बोर्बन ने मीडिया को बताया कि इस ट्रेन से तीर्थ यात्री उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, द्वारिकाधीश मन्दिर, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, शिर्डी साईं बाबा, त्रयंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, शनि शिगनापुर मन्दिर दर्शन कर पाएंगे। इस ट्रेन की क्षमता करीब 650 लोगों की होगी। यात्रा 20 मई से शुरू होकर 31 मई को समाप्त होगी।

इस ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश राज्यों को कवर करने वाले विभिन्न स्टेशनों से बोर्डिंग-डिबोर्डिंग की सुविधा दी जाएगी। इसका किराया स्लीपर क्लास के लिए 20,060 रुपये, थर्ड एसी 31,800 रुपये और सेकंड एसी का भाड़ा 41,600 रुपये तय किया गया है। दुमका में तीर्थयात्रियों को अपने नजदीक रेलवे स्टेशन रामपुरहाट या भागलपुर स्टेशन से रवाना होना सुविधाजनक होगा। हर बोगी में दो अटेंडेंट और सुरक्षा गार्ड तैनात होंगे। ट्रेन के आउटडोर में देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों की फ़ोटो बनायी गई है, जो देखने में काफी आकर्षक है। स्लीपर में 315 बर्थ, 3rd Ac में 297 बर्थ और 2nd AC में 44 बर्थ है।

इस ट्रेन में पेंट्री कार भी होगी, जिससे यात्रियों पर फ्रेश फूड मिल पाएगा

सारी ट्रेन में CCTV कैमरे लगे होंगे

अलग-अलग जगहों पर आराम करने के लिए AC होटल में रुम बुक रहेंगे

होटल में खाने का किसी तरह का आपका किराया नहीं लगेगा

फ्री में उपलब्‍ध कराया जाएगा लोकल ट्रांसपोर्ट

इस पैकेज की बुकिंग सुविधा IRCTC की वेबसाइट www.irctctourism.com पर विजिट कर सकते है।

इसे भी पढ़ें : Cyclone Mocha को लेकर इन राज्यों में IMD अलर्ट, ट्वीट कर कहा…

इसे भी पढ़ें : Cyclone Mocha से यहां तबाही का खतरा! IMD ने क्या कहा…पढ़ें डिटेल

इसे भी पढ़ें : चक्रवाती तूफान ‘मोचा’ को लेकर कई जिलों के लिए अलर्ट जारी

इसे भी पढ़ें : Bihar Weather : 12 मई तक फिर गर्मी सताने वाली है, IMD ने दिए ये सुझाव

इसे भी पढ़ें : 9 मई तक इन जिलों में घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर…

इसे भी पढ़ें : Rajasthan Weather News: आगामी 5 दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम…देखें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इन राशियों के लिए लक्की रहेगा महीने का पहला दिन… जानें

Kohramlive : इन राशियों के लिए शुभ रहेगा महीने...

रांची का ‘यह रास्ता यमलोक की ओर जाता है’… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड की लाली...

CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…

Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला में...

CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...

‘नन्हा सा दिल’ अभियान शुरु, 5,064 बच्चों की हुई हृदय जांच

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड में मंगलवार...