Kohramlive : भारत से अमेरिका जाने वाली चिट्ठियों और पार्सलों पर अचानक एक बड़ा विराम लग गया है। डाक विभाग ने साफ कह दिया है कि 25 अगस्त से अमेरिका को पार्सल और सामान की बुकिंग अस्थायी रूप से बंद होगी। यह फैसला लेने की वजह यह है कि अमेरिका ने हाल ही में अपने शुल्क नियम बदल दिये हैं। अब 29 अगस्त से हर सामान, चाहे उसका मूल्य छोटा हो या बड़ा, कस्टम ड्यूटी के घेरे में आयेगा। सिर्फ 100 अमेरिकी डॉलर तक के उपहार ही शुल्क से मुक्त रहेंगे। यानी पहले की तरह 800 डॉलर तक सामान भेजने की छूट खत्म हो गई है। अंतरराष्ट्रीय नियमों की अस्पष्टता और शुल्क वसूली की प्रक्रिया साफ न होने के कारण एयरलाइनों ने हाथ खड़े कर दिये। उन्होंने कह दिया कि 25 अगस्त के बाद पार्सल नहीं ले जायेंगे। डाक विभाग के हवाले से मीडिया में आई खबर के अनुसार, डाक विभाग ने बयान जारी कर कहा, “हमें खेद है कि इस बदलाव से ग्राहकों को असुविधा होगी। पर भरोसा रखिये, जैसे ही अमेरिकी सीमा शुल्क और डाक सेवा से साफ निर्देश मिलेंगे, पूरी सेवायें फिर बहाल कर दी जायेगी।” इधर, रांची, वाराणसी से लेकर पटना, दिल्ली से प्रयागराज, कई परिवार ऐसे हैं जिनके बच्चे अमेरिका में पढ़ते हैं। त्योहारों पर घर से मिठाइयां, कपड़े और उपहार भेजना अब मुश्किल हो गया है। लोगों की चिंता साफ झलक रही है।
भारतीय डाक ने रोकी बुकिंग, पार्सल भेजना हुआ मुश्किल
Date:

बच्चे हों या बुजुर्ग, ये 5 योगासन बदल सकते हैं आपकी सेहत…
Kohramlive : भागदौड़ भरी जिंदगी, बढ़ता तनाव और बिगड़ती...
उठते ही चाय की चुस्की? आपकी सेहत पर पड़ सकती है भारी…
Kohramlive : भारत में लाखों लोगों की सुबह की...
चीनी छोड़िये, इन 5 चीजों से बढ़ाइये मिठास और सेहत…
Kohramlive : सुबह की चाय हो, मिठाई हो या...
22 जून तक इन 3 राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, मिलेंगे शानदार परिणाम…
Kohramlive : ग्रह-नक्षत्रों की चाल में इन दिनों एक...
राज्यसभा चुनाव: विधानसभा में माननीयों के हर वोट पर नजर, ऐसे हो रही निगहबानी…
Ranchi : झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के...











