Kohramlive : उत्तर भारत की सड़कों पर शुक्रवार की दोपहर एक अजीब सा नजारा दिखा, न ग़लियों में ठहराव था, न दुकानों में सुकून। पंजाब से लेकर हरियाणा और दिल्ली तक, हर पेट्रोल पंप पर लोग किसी खोये हुये यकीन को भरने की होड़ में थे। डर बस इतना था कि कहीं कल सूरज उगे और टंकी खाली हो। ऑपरेशन सिंदूर’ की गूंज सरहद के उस पार तक पहुंची, पर यहां इस पार, गुरदासपुर की पायल जैसी लड़की ने अपने बूढ़े पिता की साइकिल पर दो कैन पेट्रोल बांध लिये। पूछने पर बोली, “अंकल, खबरें सुनी हैं, अब घर में ही पेट्रोल होगा और पराठा।” इधर, इंडियन ऑयल ने पोस्ट करके दिलासा दिया, “डरो मत, हम हैं, पेट्रोल, डीजल और गैस भरपूर है। पैनिक बायिंग न करें, हम सबके लिये काफी है।” वहीं, सीमावर्ती इलाकों में लोगों ने अपने भरोसे को बोतल में भरकर स्टॉक कर लिया, पेट्रोल हो या राशन, डर ने बाजार का चेहरा बदल दिया। एक बुज़ुर्ग बोले, “बेटा, ये डर भी अजीब होता है, इसे न कोई देख पाता है, न छू पाता है, बस अपने हिसाब से सबको हिला देता है।” इस बीच पेट्रोलियम मंत्रालय ने भी साफ किया कि स्टॉक पूरा है, सप्लाई सामान्य है, और सिस्टम मजबूत है।
#IndianOil has ample fuel stocks across the country and our supply lines are operating smoothly.
There is no need for panic buying—fuel and LPG is readily available at all our outlets.
Help us serve you better by staying calm and avoiding unnecessary rush. This will keep our…
— Indian Oil Corp Ltd (@IndianOilcl) May 9, 2025











