Ranchi : वीमेंस एशियन चैम्पियन ट्रॉफी का पहला मैच जापान ने अपने नाम कर लिया। जापान ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए एशियन चैम्पियन ट्रॉफी के पहले मैच में 3-0 से जीत हासिल कर ली। जापान ने मलेशिया को हराया। वहीं दूसरे मैच में साउथ कोरिया ने चीन को 1-0 से हराया। वहीं तीसरा मैच भारत और थाइलैंड में हुआ। इसमें भारत 7-1 से आगे चल रहा था। राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में खेले गये मैच में जापान हमेशा मलेशिया पर हावी रहा, नतीजा मैच एक तरफा हो गया। तय समय पर जापान और मलेशिया के बीच मैच शुरू हो गया। मैच शुरुआत होने से पहले चैम्पियन ट्रॉफी उद्घाटन झारखंड सरकार के खेल मंत्री हफीजुल हसन किया, वहीं मौके पर DGP अजय कुमार सिंह एवं हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह सहित कई छोटे-बड़े अधिकारी मौजूद थे। मैच देखने के लिये देश-विदेश तक के लोग जुटे हैं। हथियार लेकर स्टेडियम के अंदर ले जाने पर रोक लगा दी गई है। हथियारबंद बॉडी गार्ड भी स्टेडियम के बाहर रहेंगे। मैच को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। रांची प्रक्षेत्र के DIG अनूप बिरथरे, DC राहुल कुमार सिन्हा एवं SSP चंदन कुमार सिन्हा खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं। 30 इंस्पेक्टर, 270 दारोगा सहित 1 हजार अतिरिक्त जवान तैनात हैं।
स्टेडियम में एंट्री फ्री
वीमेंस एशियन चैम्पियन ट्रॉफी मैच में एंट्री फ्री है। चार गेटों में से दो से आम दर्शक स्टेडियम में एंट्री कर सकते हैं, वहीं स्टेडियम में पानी का बोतल, भोजन एवं लैपटॉप ले जाने पर रोक है, वहीं स्टेडियम के अंदर पानी और हल्के खाने-पीने का इंतजाम है, जिसे पैसे देकर खरीदा जा सकता है। कैमरे लेकर भी जाने पर मनाही है, केवल मीडियाकर्मी को कैमरे के साथ स्टेडियम के अंदर जाने की छूट रहेगी। स्टेडियम के भर जाने पर एंट्री बंद कर दी जायेगी। इसके बाद दर्शक मोरहाबादी मैदान और फुटबॉल स्टेडियम में लगी LED स्क्रीन पर मैच का लाइव प्रसारण देख सकते हैं।
इस गेट से कर सकते हैं एंट्री
गेट नंबर 1 : मोरहाबादी TOP की तरफ से खिलाड़ियों, हॉकी इंडिया के तकनीकी पदाधिकारी एवं ब्रॉडकास्ट की एंट्री होगी।
गेट नंबर 2 : VVIP, मीडिया व निमंत्रण कार्डधारी दर्शकों का प्रवेश होगा। VIP गाड़ी की पार्किग मोरहाबादी मैदान में स्टेज के पीछे वाले स्थान पर होगी।
गेट नंबर 3 : बापू वाटिका के सामने से आम दर्शक एंट्री लेंगे। फुटबॉल स्टेडियम और मोरहाबादी मैदान के बीच में गाड़ियां पार्क होंगी।
गेट नंबर 4 : करमटोली चौक की ओर से सामान्य दर्शक प्रवेश करेंगे। वाहनों की पार्किंग व्यवस्था आईएमए भवन और करमटोली तालाब अखड़ा में की गई है।
मैच का पूरा शेड्यूल
27 अक्टूबर 2023
- जापान बनाम मलेशियाः 4 बजे
- चीन बनाम कोरियाः 6.15 बजे
- भारत बनाम थाईलैंडः 8.30 बजे
28 अक्टूबर 2023
- जापान बनाम कोरियाः 4 बजे
- थाईलैंड बनाम चीनः 6.15 बजे
- भारत बनाम मलेशियाः 8.30 बजे
29 अक्टूबर 2023 : रेस्ट डे
30 अक्टूबर 2023
- कोरिया बनाम मलेशियाः 4 बजे
- थाईलैंड बनाम जापानः 6.15 बजे
- चीन बनाम इंडियाः 8.30 बजे
31 अक्टूबर 2023
- कोरिया बनाम थाईलैंडः 4 बजे
- मलेशिया बनाम चीनः 6.15 बजे
- जापान बनाम भारतः 8.30 बजे
01 नवंबर 2023 : रेस्ट डे
2 नवंबर 2023
- मलेशिया बनाम थाईलैंडः 4 बजे
- चीन बनाम जापानः 6.15 बजे
- इंडिया बनाम कोरियाः 8.30 बजे
3 नवंबर 2023 : रेस्ट डे
4 नवंबर 2023
- 5th in Pool बनाम 6th in Pool : 3.30 बजे
- 2nd in Pool बनाम 3rd in Pool : 6 बजे
- 1st in Pool बनाम 4th in Pool : 8.30 बजे
5 नवंबर 2023
- Loser SF 1 बनाम Loser SF 2 : 6 बजे
- Winner SF1 बनाम Winner SF 2 : 8.30 बजे
इसे भी पढ़ें : Jharkhand Women’s Asian Champions Trophy में भारत की शानदार जीत… देखें








