spot_img
spot_img
spot_img

थॉर एक्टर Chris Hemsworth की बेटी का नाम है #INDIA , जानें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

थॉर’ के किरदार से फेम पाने वाले क्रिस हेम्सवर्थ अब ‘मैन इन ब्लैक’ की अगली फिल्म में नजर आएंगे। बता दें कि ‘मैन इन ब्लैक- इंटरनेशनल’ 14 जून को रिलीज होगी। हालांकि हाल ही में क्रिस सिर्फ अपनी फिल्म नहीं बल्कि एक और वजह से सुर्खियों में हैं और वो वजह है उनकी बेटी का नाम।

दरअसल क्रिस की बेटी का नाम इंडिया है। ऐसे में अपनी बेटी के नाम के चलते क्रिस सुर्खियों में हैं। क्रिस ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी बेटी का नाम इंडिया रखने की वजह का खुलासा किया है।

आईएएनएस के साथ एक इंटरव्यू के दौरान क्रिस ने बेटी का नाम इंडिया रखने का कारण अपनी पत्नी एल्सा पातकी को बताया है। इंटरव्यू में क्रिस ने कहा- मेरी पत्नी ने काफी समय तक भारत में वक्त गुजारा है और यही वजह है कि मैंने बेटी का नाम इंडिया में रखा है।

इंटरव्यू में क्रिस ने इंडिया के बारे में आगे बताया कि न सिर्फ उनकी पत्नी बल्कि उन्हें खुद भी भारत काफी पसंद है। उन्होंने बताया कि यहां शूट करने का अनुभव थोड़ा सा डरावना लेकिन बेहद मजेदार था। क्रिस ने कहा कि उन्हें शूट के दौरान रॉकस्टार जैसा फील हुआ था।

बता दें कि पिछले साल वह नेटफ्लिक्स का प्रोजेक्ट ढाका की शूटिंग के लिए भारत आए थे। उन्होंने अहमदाबाद और मुंबई में शूटिंग की थी। क्रिस ने कहा कि हर बार डायरेक्टर के कट कहने के बाद फैंस पूरे जोर शोर से उनके लिए चीयर करते थे जो उन्हें काफी पसंद आया था।

(Image Source : GK Course)

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जानवरों से लेकर नेताओं तक की मिमिक्री करता है यह बच्चा…

Zara Hatke: बिहार की मिट्टी में प्रतिभाओं की कभी...

Mahavir Jayanti 2026: खास है कल का दिन… जानें क्यों

Kohramlive : हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष...

Carrot sculpture artist girl : दांतों से गाजर तराशकर ये लड़की बनाती हैं मूर्तियां, दुनिया हैरान…

दुनिया में हुनर की कमी नहीं, लेकिन कभी-कभी कोई ऐसा टैलेंट सामने आता है जो लोगों को सचमुच चौंका देता है। सोचिये, एक साधारण सी Carrot, जिसे हम रोजमर्रा की सब्जी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, वही किसी के हाथों नहीं बल्कि दांतों से तराशकर कला की अनोखी मिसाल बन जाये!

जरा हटकेः 6000 साल बाद ‘जिंदा’ मिला रहस्यमयी जीव! दुनिया हैरान…

Kohramlive : कभी-कभी प्रकृति ऐसे रहस्य खोल देती है,...