RANCHI : रांची यूनिवर्सिटी का 35 वां दीक्षांत समारोह शुक्रवार को आर्यभट्ट सभागार में हुआ। 79 गोल्ड मेडलिस्ट और 90 पीएचडी धारकों को प्रतिकात्मक तौर पर डिग्री दी गई। 79 में 49 गोल्ड मेडल बेटियों को मिला। 5 साल से बेटियां अधिक गोल्ड पाने का रिकॉर्ड बना रही हैं। इस बार कुल 24372 डिग्रियां बांटी गईं। टॉप टेन विद्यार्थियों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेश बैस के हाथों सम्मानित किया गया।
रांची बन चुकी है एजुकेशन हब
राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रम व योजनाओं से जुड़ी कक्षाएं मिलती हैं। रांची विश्वविद्यालय में एक ऐसा वातावरण विकसित हो, जिससे बाहर के राज्यों से रांची पढ़ने विद्यार्थी पहुंचे। रांची एजुकेशन हब बन चुकी है। अब एजुकेशन के साथ रोजगार से जुड़ी कोर्सेज समय की मांग है।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की दिशा में आगे बढ़ रही रांची यूनिवर्सिटी
कार्यवाहक वाइस चांसलर कामिनी कुमार ने कहा कि रांची विश्वविद्यालय बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की दिशा में बेहतर काम कर रही हैं। यहां पिछले 5 वर्षों से बेटियों ने सबसे अधिक गोल्ड मेडल हासिल किया है। इस बार दीक्षांत समारोह में भी 79 गोल्ड मेडलिस्ट में से 49 गोल्ड मेडलिस्ट महिलाएं हैं और इसके अलावा 30 गोल्ड मेडल पुरुषों को मिला है।
ये हैं विषयवार टॉपर
ओवरऑल बेस्ट ग्रेजुएशन का मेडल निर्मला कॉलेज की छात्रा अंजली कुमारी को दिया गया। बेस्ट ओवरऑल ग्रेजुएशन वोकेशनल कोर्स में निर्मला कॉलेज की छात्रा शिफा आफरीन, ओवरऑल बेस्ट ग्रेजुएशन इन आर्ट्स आस्था भारद्वाज, बेस्ट ओवरऑल कॉमर्स में जागृति सिंह, बेस्ट ओवरऑल ग्रेजुएशन इन संगीत में कुमार दास, ग्रेजुएशन बेस्ट टीचर ट्रेनिंग में दीपिका शर्मा, ओवरऑल बेस्ट ग्रेजुएशन इन इंजीनियरिंग में किरण कुमारी, पीजी हिस्ट्री में वसुंधरा में एंथ्रोपोलॉजी में मोनिका बैग, जोग्राफी में प्रिया कुमारी को मिला।
इसे भी पढ़ें :देशी गर्ल ने खोला बेडरूम का सारा राज, बोलीं- रात भर सोने नहीं देते निक, सुबह उठते ही करने लगते हैं…
इसे भी पढ़ें : प्रियंका ने बेडरूम का खोला राज, फैंस बोले- बाप रे ऐसा क्या…
इसे भी पढ़ें : Anusha Dandekar ने स्वीमिंग पूल में लगा दी ‘आग’… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : राहुल पर भी चढ़ा ‘पुष्पा’ का खुमार, गाया ‘श्रीवल्ली’ गाना, दिव्यांका और राखी सावंत ने कहा…
इसे भी पढ़ें : स्वर कोकिला की सेहत में हुआ सुधार
इसे भी पढ़ें : …और Siddharth Shukla को याद कर फूट-फूटकर रोने लगे सलमान खान, देखें Video
इसे भी पढ़ें : इतने फरवरी को रिलीज होगी आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’, संजय लीला भंसाली ने किया एलान
इसे भी पढ़ें : बेकाबू हुए सूरज! Mouni Roy के साथ सबके सामने कर डाला…
इसे भी पढ़ें : मेरी ब्रा का साइज…ले रहे हैं, इस विवादित बयान पर Shweta Tiwari ने मांगी माफी
इसे भी पढ़ें : मेरी ब्रा का साइज…ले रहे हैं, इस विवादित बयान पर Shweta Tiwari ने मांगी माफी












