- इस बीच 52 रोज में कोरोना इंफेक्शन के 2663% केस बढ़े
kohram live desk : कोरोना ने भारत में भयावह रूप दिखाया शुरू कर दिया है। अब रोज 2 लाख से ज्यादा संक्रमित मिल रहे हैं। लोग डरे हुए हैं। सरकारें लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने और मास्क पहनने की नसीहत दे रही हैं, लेकिन चुनाव प्रचार के नाम पर खुद ही इन नियमों की धज्जियां उड़ाती दिख रही हैं। पश्चिम बंगाल में अगले आठ दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 6, गृह मंत्री अमित शाह की 10 और ममता बनर्जी की 17 रैलियां होनी हैं।
इसे भी पढ़ें :Breaking : #Lalu Yadav को #HighCourt से बड़ी राहत, इन शर्तों पर मिली जमानत
घातक नतीजे आ रहे सामने
इन भीड़ भरी सभाओं के घातक नतीजे भी सामने आ रहे हैं। जब से चुनाव प्रचार शुरू हुआ यहां 2600% तक कोरोना संक्रमण बढ़ा है।
इसे भी पढ़ें :#Tamil एक्टर विवेक का निधन, PM मोदी ने जताया शोक
रैलियां फिर भी बंद नहीं हुईं
5 राज्यों में अब केवल पश्चिम बंगाल ही बचा है जहां तीन चरणों का चुनाव बाकी है। प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रैलियां कर रहीं हैं। इन रैलियों में लाखों की भीड़ आती है। 90% लोग बगैर मास्क के होते हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का तो जिक्र तक नहीं होता।
इसे भी पढ़ें :ऐसे कैसे हारेगा कोरोना, बोकारो के इस कालेज में एडमिट कार्ड लेने उमड़ी स्टूडेंट्स की भीड़
एक सप्ताह में 33 हजार से अधिक मरीजों की पहचान
26 फरवरी को चुनाव तारीखों का ऐलान हुआ। उस दिन से लेकर आज तक कोरोना की रफ्तार 2663% बढ़ गई है। ये ग्रोथ रेट 26 फरवरी से लेकर 4 मार्च यानी 7 दिनों में मिले कोरोना के कुल आंकड़े और इस हफ्ते यानी 10 से 16 अप्रैल के बीच मिले आंकड़ों के आधार पर निकाले गए हैं। 26 फरवरी से 4 मार्च के बीच 1205 मरीज मिले थे, जबकि अभी 10 से 16 अप्रैल के बीच 33,297 मरीजों की पहचान हुई।










