Kohramlive : इस बार मौसम में चल रहे उतार चढ़ाव के कारण जनवरी के आखिरी से ही ठंड का एहसास कम होने लगा है। दिन के समय तेज धूप में गर्मी लगने लगी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने मौसम में इस बदलाव को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके मुताबिक इस बार फरवरी में ही देश के अधिकतर हिस्सों का तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। सिर्फ पश्चिम-मध्य भारत और दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर पूरे देश का यही हाल रहने की उम्मीद है। वहीं फरवरी में बारिश भी सामान्य से 81 प्रतिशत से कम होने की संभावना है। वहीं ठंड के बाद एकदम से गर्मी पड़ने से सेहत पर भी असर पड़ सकता है। जिसके लिए सतर्क रहने की जरूरत है।











