Chouparan(Krishna Paswan) : एडुकेयर क्लासेस बसरिया ने इस साल मैट्रिक परीक्षा में शानदार रिजल्ट दिया। गांव से लेकर चौपाल तक, हर कोई तारीफ करते नहीं थक रहा। इस सफलता के सबसे चमकते सितारे नितिन कुमार बने, जिन्होंने 90.40% अंक हासिल कर टॉप किया। वहीं नितेश कुमार (83.40%) दूसरे और स्वाति कुमारी (81.40%) तीसरे स्थान पर रहीं। खास बात यह रही कि नितिन ने प्रखंड के टॉप टेन में भी 8वां स्थान हासिल कर बसरिया का नाम रोशन किया। एडुकेयर क्लासेस बसरिया में कुल 50 विद्यार्थी थे, इनमें 42 प्रथम श्रेणी एवं 8 द्वितीय श्रेणी में पास हुये। इस बार टॉप टेन के सभी विद्यार्थियों ने 70% से अधिक अंक हासिल किये। दुलारी कुमारी (80%), अंकित कुमार गुरु (75.80%), धीरज कुमार (75%), अंजली कुमारी (74.60%), कुमकुम कुमारी (73.40%), खुशबू कुमारी (71.60%), संजना कुमारी (70.60%) जैसे नाम इस सफलता की गवाही दे रहे हैं। बाकी विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। सविता, अनु, गणेश, शशि, सृष्टि, मीनाक्षी, श्वेता, दर्शन, आशा, संतोषी, स्नेहा, कार्तिक, दीप्ति, अनिकेत और सुमन समेत सभी ने अच्छे अंक लाकर संस्थान का मान बढ़ाया। संस्थान के शिक्षकों के मुताबिक, नियमित टेस्ट, व्यक्तिगत मार्गदर्शन, अनुशासन और कड़ी मेहनत, यही वो चार स्तंभ हैं, जिन पर यह सफलता खड़ी है। इस कामयाबी के पीछे कुलदीप सर, जाबिर सर, चंदन सर, चांद सर, पिंकी मैम, दयानंद सर और उमेश सर की मेहनत और समर्पण की बड़ी भूमिका रही। संस्थान के निदेशक चंदन राणा ने बताया कि यहां कक्षा 11वीं (आर्ट्स) की पढ़ाई भी अनुभवी शिक्षकों द्वारा कम शुल्क में कराई जा रही है। नामांकन प्रक्रिया जारी है।
रांची का ‘यह रास्ता यमलोक की ओर जाता है’… देखें वीडियो
Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड की लाली...
CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…
Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला में...
CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना
Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...
‘नन्हा सा दिल’ अभियान शुरु, 5,064 बच्चों की हुई हृदय जांच
Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड में मंगलवार...
जंगल और नदी किनारे चल रहा था अवैध कारोबार, पुलिस ने किया ध्वस्त…
Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के खिलाफ...








