मैड्रिड : स्पेन के पूर्व फुटबॉलर और रीयाल मैड्रिड के गोलकीपर रहे इकर कैसिलास ने फुटबॉल को अलविदा कह दिया है। 39 साल के कैसिलास ने अपना आखिरी मैच एक साल पहले खेला था। इस खिलाड़ी का करार पुर्तगाल के क्लब पोर्टो से था पर पिछले साल मई में हृदयाघात के बाद से वह खेल से दूर थे। कैसिलास ने कहा, ‘‘ अहम बात यह है कि आप किस रास्ते पर जाते हैं और कौन आपके साथ है, इस पर नहीं कि आप किस जगह पर पहुंचते है।’’उन्होंने कहा, ‘‘कड़ी मेहनत के साथ, आप हमेशा वहां पहुंच सकते है जहां आप चाहते हैं। मैं बिना किसी संदेह के कह सकता हूं कि मैं जिस मार्ग और जगह का सपना देखता था वहां पहुंच सका हूं।’’पोर्टो के साथ उनका अनुबंध पिछले सप्ताह समाप्त हुआ जब टीम ने बेनफिका को हराकर पुर्तगाली कप जीता था। वह इस मैच में नहीं खेले थे परन्तु उन्होंने अपने साथियों के साथ जश्न मनाया और ट्रॉफी भी उठाई। कैसिलास ने स्पेन को एक विश्व कप खिताब दिलाने और दो बार यूरोपीय चैम्पियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। वह केवल नौ साल की उम्र में ही रीयाल मैड्रिड क्लब से जुड़े थे। उन्होंने क्लब की ओर से 16 सत्र में 725 मैच खेले और 19 खिताब जीते हैं। स्पेन की ओर से उन्होंने 167 मैच खेले और अंडर-20 विश्व कप का खिताब जीता था।
फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…
Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...
JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट
Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...
WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस
Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...
पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…
Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...
CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता
Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...








