Meerut : रस्गुल्ले उधार नहीं देने पर एक दुकान में जमकर बवाल किया गया। तोड़फोड़ और लूटपाट के बाद फायरिंग तक की गई। इस दुस्साहसिक वारदात को दिनदहाड़े अंजाम देने के बाद संदेही गुनहगार मौके से भाग निकलने में कामयाब रहे। घटना मेरट के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के मदीना कॉलोनी की है। दुकान के मालिक ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। दुकान मालिक ने पुलिस को बताया कि समर कालोनी के रहने वाले दो शख्स अक्सर उसकी मिठाई दुकान से सामान बिना पैसे दिये ले जाया करते थे। पैसे मांगने पर आज-कल बोलकर टाल जाते।
आज यानी बुधवार को भी दोनों दुकान पहुंचे। रसगुल्ले उधार मांगने लगे। मना करने पर गाली-गलौच की और चले गये। थोड़ी ही देर में दोनों शख्स तीन-चार अन्य लड़के और एक महिला के साथ फिर दुकान पहुंचे। इल्जाम है कि सभी ने दुकान में जमकर बवाल किया। मारधाड़ के बाद गल्ले में रखे 1500 रुपये कैश लूट लिये। प्रतिरोध करने पर फायरिंग भी की। किसी तरह छिपकर दुकानदार ने अपनी जान बचाई। वारदात की फैली खबर के बाद पुलिस स्पॉट पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस ने 6 संदेही गुनहगारों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।
इसे भी पढ़ें : एक क्लू से खुल गया कंकाल के पीछे का भयानक कांड… जानें
इसे भी पढ़ें : रांची में यशस्वी ने सहवाग के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : ‘डॉक्टर’ को गो*लियों से भून डाला… जानें
इसे भी पढ़ें : राजधानी में एक साथ चार दुकानों के ताले तोड़े, फिर…
इसे भी पढ़ें : झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज… जानें कब से
इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची में 14 थानेदारों का तबादला… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें : कल फ्लोर टेस्ट, यह बड़ी बात बोल गये नीतीश…
इसे भी पढ़ें : राज्य सभा चुनाव : भाजपा ने उम्मीदवारों की सूची की जारी… देखें
इसे भी पढ़ें : PAYTM में 500 रुपया लेने वाला सिपाही सस्पेंड…
इसे भी पढ़ें : पति के सामने सरेआम बीवी का कर डाला… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : धनबाद में 8 इंस्पेक्टरों का तबादला… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें : राज्य में शिक्षा का ऐसा दीप जला रहे, जो कभी नहीं बुझेगा : CM चंपई
इसे भी पढ़ें : बैरिकेडिंग टूटते ही दागने पड़े आंसू गैस के गोले… जानें
इसे भी पढ़ें : झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज… जानें कब से
इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची में 14 थानेदारों का तबादला… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें : PM Kisan Samman Nidhi Yojana: इस दिन जारी हो सकती है 16वीं किस्त… जानें





