kohramlive desk : इंडिया में लंबे समय के इंतजार को खत्म करते हुए हुंडई कंपनी ने अपनी 7-सीटर एसयूवी Hyundai Alcazar को पेश कर दिया है। थ्री रो यानी तीन पंक्तियों वाली इस एसयूवी को जल्द ही बाजार में बिक्री के लिए लांच किया जाएगा। कंपनी द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक नई Hyundai Alcazar को 6 सीटर और 7-सीटर, दोनों ले-आउट में पेश किया गया है। इसके 6 सीटर वर्जन के सेकेंड रो (दूसरी पंक्ति) में कैप्टन सीटर और 7 सीटर वर्जन में बेंच सीट दी गई है।
इसे भी पढ़ें :World Homeopathy Day 2021: जानिए विश्व होम्योपैथी दिवस से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें…
डायमंड पैटर्न का ग्रिल, अपडेटेड बंपर
कंपनी ने इसे 2,760mm लंबा व्हीलबेस दिया है, जो कि क्रेटा से तकरीबन 150mm ज्यादा है। ऐसा इसलिए किया गया है, ताकि केबिन के भीतर तीसरी पंक्ति की सीटिंग के लिए भी बेहतर स्पेस मिल सके। जहां तक डिजाइन की बात है तो नई Alcazar में कंपनी ने उसी बॉडी पैनल और फ्रंट फेंडर का इस्तेमाल किया है जो कि क्रेटा में दिया गया है। नए डिजाइन के डायमंड पैटर्न का ग्रिल, अपडेटेड बंपर, नए डिजाइन का एलॉय व्हील और पीछे की तरफ नए क्वार्टर ग्लॉस इसके डिजाइन को क्रेटा से अलग बनाते हैं। इसके पिछले हिस्से में कंपनी ने नए स्टाइल का रैपराउंड टेललाइट्स, फॉक्स डुअल एग्जॉस्ट (साइलेंसर) दिया गया है।
इसे भी पढ़ें :CM हेमंत सोरेने ने डोनेट किया ब्लड, कहा- रक्तदान संजीवनी का कार्य करता है
केबिन में 10.25 इंच का ट्चस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम
इस एसयूवी के केबिन में 10.25 इंच का ट्चस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है, जिसे एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले से कनेक्ट किया जा सकता है। इसके अलावा हुंडई की पारंपरिक कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी, पैनारोमिक सनरूफ, ISOFIX सीट माउंट्स, वायरलेस फोन चार्जिंग, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे कुछ खास फीचर्स इसके केबिन को और भी आकर्षक बनाते हैं।
इसे भी पढ़ें :World Homeopathy Day 2021: जानिए विश्व होम्योपैथी दिवस से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें…
पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्प
Hyundai Alcazar पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों के साथ बाजार में उपलब्ध होगी। इसके पेट्रोल वर्जन में कंपनी ने 2.0 लीटर की क्षमता का 4 सिलिंडर युक्त पेट्रोल इंजन दिया है जो कि 159hp की पावर और 192Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं इसके डीजल वर्जन में 1.5 लीटर की क्षमता का 4 सिलिंडर युक्त टर्बोचार्ज इंजन दिया गया है जो कि 115hp की पावर और 250Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
ये दोनों इंजन 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स दिया गया है।












