spot_img

पत्नी को गांव से बुलाने के लिए पति ने उठाया ये खौफनाक कदम

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Mumbai : पत्नी को गांव से बुलाने के लिए पिता ने नाबालिग बेटी को फांसी पर लटका दिया और जिंदा बेटे की अर्थी की तस्वीर खींच ली. ये फोटो उसने अपने पत्नी को भेज दी. पत्नी को बताया कि बेटा मर गया और बेटी ने फांसी लगा ली है. ये तस्वीरें देखते ही महिला के होश उड़ गए. उधर महिला की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया.

कुरार पुलिस स्टेशन क्षेत्र में रहने वाले सुचित गौड़ (33) ने कुरार पुलिस को बताया कि उसका भाई नशे का आदी है. नशा करने के बाद वह अपनी पत्नी और बच्चों को मारता पीटता था. इसी वजह से दो साल पहले पत्नी बच्चों को लेकर मुंबई छोड़कर गांव चली गई. पति की गंदी हरकतों की वजह से वह मुंबई नहीं आना चाहती थी.

उसने बताया कि कुछ दिन पहले ही वह अपनी 13 साल की बेटी और 8 साल के बेटे को गांव से मुंबई लेकर आया था. अब वह पत्नी को भी वापस मुंबई लाना चाहता था. नशे के हालत में वह बच्चों को भी मारता-पीटता है.

वहीं शनिवार सुबह पत्नी को गांव से बुलाने के लिए उसने खौफनाक साजिश रची. उसने अपने 8 साल के बेटे को जमीन पर सुलाकर उसके ऊपर सफेद चादर डाल दी. इसके बाद बेटे को माला पहनाई और अगरबत्ती जलाकर जिंदा बेटे की अर्थी तैयार कर ली. इसके बाद वहां की एक फोटो खींच ली.

इसके बाद उसने बेटी को पंखे में दुप्पट्टे से फांसी लगाकर नीचे रखे बाल्टी को हटाने को कहा. बेटी जब बाल्टी हटाने से मना किया, तो पिता पंखा चालू करने कि धमकी देने लगा. लड़की डर के मारे चिल्लाने लगी

बेटी कह रही थी ‘पापा मुझे मारना नहीं…मुझे जाने दो’. बेटी की आवाज सुनकर मौके पर पड़ोसी आ गए.  पड़ोसियों ने किसी तरह बच्ची को बचाया और मामले की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही कुरार पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी प्रकाश वेले और पीआई पितले के साथ पुलिस उपनिरीक्षक गायकवाड़ खुद मौके पर पहुंच गए. 

Read more:भाई को उतारा मौत के घाट…

Read more:भारतीय Hockey Team ने रचा इतिहास, ब्रिटेन को हरा कटाया सेमिफाइनल का टिकट

Read more:इस महिला की 3 अरब रुपये की लग गई लॉटरी…

Read more:एक शहर का सबकुछ हो गया गुलाबी, जानिये कारण

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सिया-चेतन में फोन पर 238 घंटे बाते हुई, अब…

Kohramlive : पुणे के युवा कारोबारी केतन अग्रवाल की...

एक साथ तीन दारोगा की मौ’त, तहलका…

Bihar :  बेगूसराय में हुये भीषण सड़क हादसे में...

सास-दामाद की लव स्टोरी, वीडियो वायरल…

UP : रिश्तों की दुनिया में कुछ खबरें ऐसी...

पेट्रोल-डीजल और LPG को लेकर बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी फिर वायरल…

Kohramlive : ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते...